द इंडियन व्यू

भारत-ईयू साझेदारी से अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को मिलेगी स्थिरताः प्रधानमंत्री

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को साझा समृद्धि का नया ब्लूप्रिंट बताते हुए कहा कि उथल-पुथल भरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को…

Ragwendra P Singh
January 27, 2026
2 min read
भारत-ईयू साझेदारी से अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को मिलेगी स्थिरताः प्रधानमंत्री

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को साझा समृद्धि का नया ब्लूप्रिंट बताते हुए कहा कि उथल-पुथल भरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को हमारी साझेदारी स्थिरता प्रदान करेग।

 

प्रधानमंत्री मोदी और यूरोपीय संघ के नेताओं के बीच मंगलवार को यहां के हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय एवं प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो लुइस सैंटोस दा कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के साथ वार्ता के बाद साझा प्रेस वक्तव्य दिया गया। इसमें प्रधानमंत्री ने कहा कि आज भारत के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा मुक्त व्यापार समझौता संपन्न हुआ है। आज ही के दिन यानी 27 तारीख को यूरोप के 27 देशों के साथ यह समझौता हुआ है।

 

प्रधानमंत्री ने कहा कि इससे निवेश बढ़ेगा, नवाचार साझेदारी बनेगी और सप्लाई चैन की स्थिरता सुनिश्चित होगी। भारत ईयू की साझेदारी को विश्व की भलाई से जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि इससे उथल-पुथल भरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था को स्थिरता मिलेगी।

 

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में भारत और ईयू के संबंधों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। भारत और ईयू की साझेदारी दुनिया की भलाई के लिए है। बहुपक्षवाद और अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था का सम्मान हमारी साझा प्राथमिकता है। हम एकमत हैं कि आज के चुनौतियों का समाधान करने के लिए वैश्विक संस्थाओं में सुधार अनिवार्य है।

 

--------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…