भारत-ईयू समझौते के इसी साल लागू होने की संभावना: पीयूष गोयल
नई दिल्ली : केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि महत्वाकांक्षी भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) मौजूदा वर्ष में ही लागू हो सकता है। इस ऐतिहासिक व्यापार समझौते की वार्ता संपन्न होने…

नई दिल्ली : केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को कहा कि महत्वाकांक्षी भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) मौजूदा वर्ष में ही लागू हो सकता है। इस ऐतिहासिक व्यापार समझौते की वार्ता संपन्न होने की घोषणा के कुछ घंटों बाद उन्होंने यहां आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में यह बात कही।
यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष और यूरोपीय आयोग की प्रमुख की भारत की राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एक सवाल पर गोयल ने कहा, ”हर समझौता अपने आप में खास होता है। यह एक शानदार समझौता है। इसकी कानूनी बारीकियों की जांच बहुत तेजी से की जाएगी…। हमें उम्मीद है कि हम वर्ष 2026 के भीतर ही इस समझौते के लागू होने का जश्न मनाएंगे।”
गोयल ने कहा कि यह समझौता दो दशकों से अधिक समय तक चली बातचीत के बाद संपन्न हुआ है। यह समझौता दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- भारत और दूसरे सबसे बड़े आर्थिक समूह- ईयू में लगभग दो अरब लोगों का बाजार तैयार करेगा। कुल मिलाकर, भारत और ईयू वैश्विक जीडीपी में 25 फीसदी और अंतरराष्ट्रीय व्यापार (लगभग 33,000 अरब डॉलर) में एक-तिहाई (लगभग 11,000 अरब डॉलर) का योगदान देते हैं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यूरोपीय संघ और भारत ने संवेदनशील मुद्दों को अलग रखते हुए एक ”संतुलित, न्यायसंगत और निष्पक्ष” मुक्त व्यापार समझौता किया है, जो भारत और यूरोपीय संघ, दोनों के लिए फायदेमंद है। इससे निवेश के ढेरों अवसर खुलेंगे। इस समझौते के साथ ही यूरोपीय संघ भारत का 22वां एफटीए भागीदार बन गया है। इस समझौते के लागू होने के बाद भारत के 93 फीसदी निर्यात को यूरोपीय संघ में शुल्क-मुक्त पहुंच मिलेगी, जबकि वहां से लग्जरी कारों और वाइन का आयात भारत में सस्ता हो जाएगा।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने 2014 से अब तक मॉरीशस, यूएई, ब्रिटेन, ईएफटीए, ओमान और ऑस्ट्रेलिया के साथ व्यापारिक समझौते किए हैं और न्यूजीलैंड के साथ व्यापार सौदे की घोषणा की है। इससे पहले आज दिन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में भारत और 27 देशों के यूरोपीय संघ (ईयू) ने इस समझौते के लिए बातचीत पूरी करने की घोषणा की, जिसे ‘अब तक का सबसे बड़ा समझौता’ बताया जा रहा है।
------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
