भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते के करीब, मुख्य पहलुओं की हुई समीक्षा
नई दिल्ली : भारत और अमेरिका एक अंतरिम व्यापार समझौते के बेहद करीब हैं। अब बातचीत टैरिफ से मिलने वाले फायदे, मार्केट तक पहुंच और वॉशिंगटन के अस्थायी 10 फीसदी आयात शुल्क के लिए 24 जुलाई की डेडलाइन पर टिकी है। भारत और…

नई दिल्ली : भारत और अमेरिका एक अंतरिम व्यापार समझौते के बेहद करीब हैं। अब बातचीत टैरिफ से मिलने वाले फायदे, मार्केट तक पहुंच और वॉशिंगटन के अस्थायी 10 फीसदी आयात शुल्क के लिए 24 जुलाई की डेडलाइन पर टिकी है।
भारत और अमेरिका ने नई दिल्ली के वाणिज्य भवन में हुई दो दिवसीय मंत्री स्तरीय बैठक में प्रस्तावित द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के मुख्य मुद्दों की समीक्षा की। इन मुद्दों में बेहतर बाजार पहुंच, डिजिटल व्यापार और गैर-टैरिफ बाधाओं को कम करना शामिल है। यह बैठक केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर के बीच हुई। बातचीत का मुख्य फोकस एक अंतरिम समझौते को अंतिम रूप देने के तरीकों पर था, जो एक व्यापक बीटीए की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।
बैठक में दोनों पक्षों ने 24 फरवरी को अमेरिका द्वारा अपने सभी व्यापारिक साझेदारों पर लगाए गए 10 फीसदी के अस्थायी टैरिफ की समय-सीमा खत्म होने से पहले बातचीत को अंतिम रूप देने पर व्यापक विचार-विमर्श किया। ये टैरिफ 24 जुलाई को खत्म हो जाएंगे। इस समझौते के लिए रूपरेखा इस साल फरवरी में घोषित की गई थी।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उदयोग मंत्री पीयूष गोयल के मुताबिक आज सुबह अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि एंबेसडर जेमिसन ग्रीर और उनके प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठकों का एक दौर पूरा हुआ। गोयल ने कहा कि हमने भारत-अमेरिका के बीच चल रही व्यापार वार्ता की प्रगति की समीक्षा की और अपनी आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने के तरीकों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि मैं एंबेसडर ग्रीर के नेतृत्व और दोनों टीमों के लगातार प्रयासों की सराहना करता हूं, जिन्होंने हमारी बातचीत को रचनात्मक और भविष्योन्मुखी ढंग से आगे बढ़ाया है।
एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी के मुताबिक अमेरिका और भारत एक ऐतिहासिक द्विपक्षीय व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के 'बेहद करीब' हैं। उन्होंने कहा कि यह समझौता 140 करोड़ आबादी वाले भारतीय बाजार को पारस्परिक और दोनों पक्षों के लिए लाभकारी शर्तों पर अमेरिकी वस्तुओं के लिए खोलेगा।
---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
