द इंडियन व्यू

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास आज से

​नई दिल्ली। भारत और अमेरिका आज से बंगाल की खाड़ी में संयुक्त रूप से सैन्य अभ्यास प्रारंभ करेंगे। इसमें दोनों देशों की सेनाओं के तीनों अंग एक साथ अभ्यास 'टाइगर ट्रायम्फ' की शुरुआत करेंगे। इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य संकट…

Ragwendra P Singh
April 1, 2025
2 min read
भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास आज से

​नई दिल्ली। भारत और अमेरिका आज से बंगाल की खाड़ी में संयुक्त रूप से सैन्य अभ्यास प्रारंभ करेंगे। इसमें दोनों देशों की सेनाओं के तीनों अंग एक साथ अभ्यास 'टाइगर ट्रायम्फ' की शुरुआत करेंगे। इस सैन्य अभ्यास का उद्देश्य संकट के समय मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) और संकट की स्थितियों के लिए सैन्य अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाने पर होगा। विशाखापट्टनम और काकीनाड़ा में होने वाले इस अभ्यास से आकस्मिक संकट के दौरान भारतीय और अमेरिकी संयुक्त कार्य बलों (जेटीएफ) के बीच तेजी से और सुचारू समन्वय स्थापित हो सकेगा।टाइगर ट्रायम्फ का चौथा संस्करण​रक्षा मंत्रालय के अनुसार द्विपक्षीय त्रि-सेवा भारत-अमेरिका मानवीय सहायता और आपदा राहत (एचएडीआर) अभ्यास टाइगर ट्रायम्फ का चौथा संस्करण 01 से 13 अप्रैल तक पूर्वी समुद्र तट पर ​होगा। आईएनएस जलाश्व पर 01 अप्रैल को संयुक्त ध्वज परेड और मीडिया इंटरेक्शन के साथ उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा।​ इस अभ्यास का उद्देश्य एचएडीआर संचालन करने के लिए अंतर-संचालन क्षमता विकसित करना और संयुक्त समन्वय केंद्र (सीसीसी) स्थापित करने के लिए मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का निर्माण करना है। बंदरगाह चरण 07 अप्रैल तक

​अभ्यास में भारतीय नौसेना के जहाज जलाश्व, घड़ियाल, मुंबई और शक्ति​ अभ्यास में शामिल होंगे, जिन पर हेलीकॉप्टर और लैंडिंग क्राफ्ट, लंबी दूरी का समुद्री गश्ती विमान पी​-8​आई, 91 इन्फेंट्री ब्रिगेड और 12 मेक इन्फेंट्री बटालियन के सेना के जवान, वायुसेना के ​सी-130 विमान और एम​आई-17 हेलीकॉप्टर रैपिड एक्शन मेडिकल टीम के साथ मौजूद रहेंगे। अमेरिकी पक्ष का प्रतिनिधित्व अमेरिकी नौसेना के जहाज कॉमस्टॉक और राल्फ जॉनसन करेंगे, जिन पर अमेरिकी मरीन डिवीजन के जवान मौजूद रहेंगे।अभ्यास ​का बंदरगाह चरण 07 अप्रैल तक विशाखापट्टनम में ​होगा, जिसमें दोनों पक्षों के प्रतिभागी प्रशिक्षण यात्राओं, विषय वस्तु विशेषज्ञों के आदान-प्रदान, खेल आयोजनों और सामाजिक मेलजोल में भी भाग लेंगे। इसके बाद होगा समुद्री चरण

बंदरगाह चरण पूरा होने पर सैनिकों के साथ जहाज समुद्री चरण के लिए रवाना होंगे और काकीनाडा के तट पर समुद्री, जलस्थलीय और एचएडीआर संचालन करेंगे। अभ्यास के दौरान भारतीय सेना और अमेरिकी मरीन काकीनाडा नेवल एन्क्लेव में एक संयुक्त कमान और नियंत्रण केंद्र स्थापित करेंगे। भारतीय वायु सेना की आरएएमटी और अमेरिकी नौसेना की चिकित्सा टीम चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए एक संयुक्त चिकित्सा शिविर भी स्थापित करेगी। अभ्यास का समापन 13 अप्रैल को विशाखापट्टनम में अमेरिकी नौसेना के जहाज कॉमस्टॉक पर एक समारोह के साथ होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…