द इंडियन व्यू

भारत-अफगानिस्तान संयुक्त समिति की बैठक में मानवीय सहायता जारी रखने पर जोर

नई दिल्ली : भारत और अफगानिस्तान ने मानवीय सहायता, विकास साझेदारी, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यापार और संपर्क परियोजनाओं सहित द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति…

Ragwendra P Singh
July 9, 2026
2 min read
भारत-अफगानिस्तान संयुक्त समिति की बैठक में मानवीय सहायता जारी रखने पर जोर

नई दिल्ली : भारत और अफगानिस्तान ने मानवीय सहायता, विकास साझेदारी, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, व्यापार और संपर्क परियोजनाओं सहित द्विपक्षीय संबंधों के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा करते हुए सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई है। दोनों देशों ने नियमित संवाद बनाए रखने और आपसी संपर्क मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

 

केंद्रीय विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत-अफगानिस्तान संयुक्त समिति (ज्वाइंट कमेटी) की चौथी बैठक गुरुवार को नई दिल्ली में आयोजित हुई। बैठक की सह-अध्यक्षता भारत की ओर से विदेश मंत्रालय में पाकिस्तान-अफगानिस्तान-ईरान (पीएआई) प्रभाग के संयुक्त सचिव एम. आनंद प्रकाश और अफगानिस्तान की ओर से विदेश मंत्रालय के प्रथम राजनीतिक प्रभाग के महानिदेशक शुआइब बरयालाई ने की।

 

बैठक में दोनों पक्षों ने मानवीय सहायता, विकास सहयोग, खाद्य सुरक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं, क्षमता निर्माण, शिक्षा, खेल, व्यापार, वीजा और क्षेत्रीय संपर्क सहित द्विपक्षीय संबंधों के पूरे दायरे की समीक्षा की।

 

भारतीय पक्ष ने अफगान जनता के कल्याण और विकास संबंधी आवश्यकताओं के समर्थन के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता दोहराई। अफगान पक्ष ने विभिन्न क्षेत्रों में भारत की ओर से दी जा रही सहायता और सहयोग की सराहना की।

 

दोनों देशों ने नियमित परामर्श बनाए रखने के महत्व को रेखांकित करते हुए निकट संपर्क में रहने पर सहमति व्यक्त की। साथ ही यह भी तय किया गया कि भारत-अफगानिस्तान संयुक्त समिति की अगली बैठक आपसी सुविधा के अनुसार आयोजित की जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…