द इंडियन व्यू

भारतीय सेना के अदम्य साहस और बलिदान को हर भारतीय नमन करता है : राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने सेना दिवस के अवसर पर भारतीय सेना को शुभकामनाएं दीं। खड़गे ने कठिन चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में भी अडिग रहने के जज्बे को सलाम किया तो लोकसभा…

Ragwendra P Singh
January 15, 2025
2 min read
भारतीय सेना के अदम्य साहस और बलिदान को हर भारतीय नमन करता है : राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने सेना दिवस के अवसर पर भारतीय सेना को शुभकामनाएं दीं। खड़गे ने कठिन चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में भी अडिग रहने के जज्बे को सलाम किया तो लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अदम्य साहस को नमन किया।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, हम भारतीय सेना दिवस के अवसर पर बहादुर सैनिकों, दिग्गजों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता और श्रद्धा व्यक्त करते हैं। भारतीय सेना भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा की आधारशिला के रूप में खड़ी है, जो कठिन और चुनौतीपूर्ण इलाकों में हमारी सीमाओं की रक्षा करती है। बाहरी सुरक्षा बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका से परे सेना आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों और प्राकृतिक आपदाओं के दौरान अमूल्य सहायता प्रदान करके लगातार अटूट प्रतिबद्धता प्रदर्शित करती है।

राहुल गांधी ने एक्स पोस्ट पर लिखा, अपने अटूट समर्पण और शौर्य से दिन रात भारतीय सीमाओं की रक्षा करने वाले वीर जवानों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों को सेना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके अदम्य साहस और बलिदान को हर भारतीय नमन करता है। जय हिंद, जय भारत।

कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने एक्स पोस्ट पर लिखा, सेना दिवस के अवसर पर फौज के सभी भाइयों, सैन्य अधिकारियों, पूर्व सैन्य कर्मियों एवं उनके परिवारों को मेरी शुभकामनाएं। कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्य पथ पर डटे रहते हुए सेवा, समर्पण, साहस और बलिदान की आपकी अनुकरणीय गाथा देशवासियों को सदैव प्रेरणा देती रहेगी। देश हमेशा आपका ऋणी रहेगा।

हर साल 15 जनवरी को भारत अपने सैनिकों की वीरता, समर्पण और बलिदान का सम्मान करने के लिए सेना दिवस मनाता है। यह महत्वपूर्ण दिन 1949 के उस महत्वपूर्ण अवसर की याद दिलाता है, जब जनरल (बाद में फील्ड मार्शल) केएम करिअप्पा ने अंतिम ब्रिटिश कमांडर-इन-चीफ जनरल सर फ्रांसिस बुचर से सेना के पहले भारतीय कमांडर-इन-चीफ के रूप में पदभार संभाला था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…