भारतीय रेलवे की समयपालन क्षमता में सुधार, कई डिवीजन 90 प्रतिशत से ऊपर: अश्विनी वैष्णव
नई दिल्ली : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय रेलवे की समयपालन क्षमता में उल्लेखनीय सुधार दर्ज हुआ है और पूरे नेटवर्क की समयपालन दर (पंक्चुअलिटी) अब 80 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है।रेल मंत्री वैष्णव…

नई दिल्ली : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय रेलवे की समयपालन क्षमता में उल्लेखनीय सुधार दर्ज हुआ है और पूरे नेटवर्क की समयपालन दर (पंक्चुअलिटी) अब 80 प्रतिशत के करीब पहुंच गई है।रेल मंत्री वैष्णव ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों के प्रश्नों के जवाब देते हुए कहा कि देश के 70 रेल डिवीजन में से 25 डिवीजन ऐसे हैं, जिन्होंने 90 प्रतिशत से अधिक पंक्चुअलिटी दर्ज की है। यह हाल के वर्षों में की गई मजबूत रखरखाव व्यवस्था और व्यवस्थित परिचालन सुधारों का परिणाम है। रेल मंत्री ने उच्च सदन को बताया कि उन्नत तकनीकों और प्रणालीगत अपग्रेड के कारण ट्रेनों की समय पर संचालन में लगातार सुधार हुआ है।उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय रेल समयपालन के मामले में कई यूरोपीय देशों के रेलवे नेटवर्क से बेहतर प्रदर्शन कर रही है। उदाहरण के तौर पर, जर्मनी की डॉयचे बान की लंबी दूरी की सेवाओं की समयपालन दर वर्ष 2024 में 67.4 प्रतिशत रही थी, जबकि भारतीय रेलवे इससे काफी आगे निकल चुका है। रेल मंत्री ने कहा कि ट्रेन संचालन की विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए तकनीकी सुधार, बेहतर मॉनिटरिंग सिस्टम और ट्रैफिक मैनेजमेंट के आधुनिक उपाय लागू किए गए हैं। आने वाले समय में पंक्चुअलिटी को और बढ़ाने के लिए प्रयास जारी रहेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
