विश्व स्क्वाश चैंपियनशिप : अनाहत और अभय ने पहले दौर में मारी बाज़ी
युवा भारतीय खिलाड़ी अनाहत सिंह ने यहां दुनिया की 28वें नंबर की अमेरिकी खिलाड़ी मरीना स्टेफानोनी को हराकर विश्व स्क्वाश चैंपियनशिप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। साभार : गूगल दुनिया में 62वें नंबर की 17 वर्षीय अनाहत…

युवा भारतीय खिलाड़ी अनाहत सिंह ने यहां दुनिया की 28वें नंबर की अमेरिकी खिलाड़ी मरीना स्टेफानोनी को हराकर विश्व स्क्वाश चैंपियनशिप में अपने अभियान की शानदार शुरुआत की।

दुनिया में 62वें नंबर की 17 वर्षीय अनाहत ने पहले गेम में हार से उबरते हुए शुक्रवार को इस टूर्नामेंट के महिला एकल के शुरुआती दौर में 10-12, 11-9, 6-11, 11-6, 11-6 से जीत दर्ज की।
अनाहत को अगले दौर में दुनिया की 15वें नंबर की खिलाड़ी फ़ायरोज़ अबोएलखिर की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा, जिन्होंने इस 656,500 अमेरिकी डॉलर इनामी टूर्नामेंट के पहले दौर के मुकाबले में मिस्र की हाना मोताज़ को 3-1 से हराया।
भारत के अभय सिंह ने भी जीत से शुरुआत करते हुए दुनिया के 25वें नंबर के खिलाड़ी निकोलस मुलर को बाहर का रास्ता दिखाया।
विश्व में 38वीं रैंकिंग के खिलाड़ी अभय सिंह ने पुरुष एकल के अपने शुरुआती दौर के मैच में अपने स्विस प्रतिद्वंद्वी को 11-7, 2-11, 11-7, 11-6 से हराया। अभय सिंह का अगला मुकाबला मिस्र के विश्व मंं 13वें नंबर के खिलाड़ी यूसुफ इब्राहिम से होगा।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
