द इंडियन व्यू

भारतीय युवा फुटबॉलर योहान बेंजामिन से जुड़ा गुआर्डा एफसी, 2 साल का हुआ करार

पुर्तगाल के फुटबॉल क्लब गुआर्डा एफसी ने मुंबई में जन्में भारतीय युवा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी योहान बेंजामिन के साथ दो साल का करार किया है। हालांकि यह अनुबंध अंतरराष्ट्रीय मंजूरी और वीजा प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही…

Ragwendra P Singh
August 28, 2026
2 min read
भारतीय युवा फुटबॉलर योहान बेंजामिन से जुड़ा गुआर्डा एफसी, 2 साल का हुआ करार

पुर्तगाल के फुटबॉल क्लब गुआर्डा एफसी ने मुंबई में जन्में भारतीय युवा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी योहान बेंजामिन के साथ दो साल का करार किया है। हालांकि यह अनुबंध अंतरराष्ट्रीय मंजूरी और वीजा प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही प्रभावी होगा।

योहान के यूरोपीय फुटबॉल करियर में यह करार एक महत्वपूर्ण कदम है। साथ ही, यह गुआर्डा एफसी के उस लक्ष्य के अनुरूप है जिसमें वह भारत, एशिया और अन्य उभरते फुटबॉल बाजारों की युवा प्रतिभाओं को यूरोपीय फुटबॉल में आगे बढ़ने का मौका देना चाहता है।

योहान बेंजामिन ने कहा, ‘‘गुआर्डा एफसी के साथ जुड़ना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। यूरोप में मेरे सफर में यह एक और अहम कदम है। मुझे इस स्तर पर आगे बढ़ने, मुकाबला करने और खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। मुझ पर भरोसा करने और मौका देने के लिए मैं क्लब का आभारी हूं। ’’

साभार : गूगल

मिडफील्डर योहान ने अपने फुटबॉल करियर की शुरुआत फुटबॉल स्कूलों और अकादमियों से की जिसमें कॉनशिएंट फुटबॉल मुंबई, बेंगलोर फुटबॉल अकादमी और मिनर्वा फुटबॉल अकादमी शामिल हैं। इसके बाद वह 2022 की शुरुआत में शिलॉन्ग लाजोंग से जुड़ गए। क्लब के साथ तीन साल के दौरान योहान ने अकादमी स्तर से आगे बढ़ते हुए सीनियर और रिजर्व टीम में खेले। इस दौरान उन्हें अनुभवी और उम्र में बड़े खिलाड़ियों के साथ खेलने का अनुभव मिला।

उन्होंने 2024 शिलांग प्रीमियर लीग में नौ गोल किए और शिलांग लाजोंग को खिताब जीतने में मदद की। इसके अलावा उन्होंने मेघालय राज्य लीग में क्लब को उपविजेता बनाने में भी योगदान दिया। गुआर्डा फुटबोल क्लब के सीईओ जय अग्रवाल ने कहा, ‘‘योहान बिल्कुल वैसा ही खिलाड़ी है, जैसा हम गुआर्डा एफसी में चाहते हैं। ऐसा खिलाड़ी जो महत्वाकांक्षी, मेहनती और सफलता हासिल करने के लिए उत्सुक हो। हमें खुशी है कि हमने उसके साथ दो साल का करार किया है। हालांकि, यह अंतरराष्ट्रीय मंजूरी और वीजा प्रक्रिया पूरी होने पर निर्भर करेगा। ’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।