द इंडियन व्यू

भारतीय महिला हॉकी टीम की खिताबी जीत पर प्रधानमंत्री ने कहा, यह दूसरों को भी प्रेरित करेगी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप का खिताब जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी है। उन्होंने टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने पूरे…

Ragwendra P Singh
June 21, 2026
2 min read
भारतीय महिला हॉकी टीम की खिताबी जीत पर प्रधानमंत्री ने कहा, यह दूसरों को भी प्रेरित करेगी

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एफआईएच हॉकी महिला नेशंस कप का खिताब जीतने पर भारतीय महिला हॉकी टीम को बधाई दी है। उन्होंने टीम के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण खेल दिखाया है और यह ऐतिहासिक जीत देश के अन्य युवाओं को हॉकी खेलने के लिए प्रेरित करेगी।

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपने बधाई संदेश में लिखा कि भारतीय हॉकी खिलाड़ी देश के लिए गौरव और खुशी लेकर आए हैं। एफआईएच हॉकी विमेंस नेशंस कप में विजेता बनकर उभरने पर महिला टीम को हार्दिक बधाई। टीम ने पूरे टूर्नामेंट में असाधारण रूप से अच्छा खेल दिखाया। उन्होंने टीम को भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि यह जीत कई अन्य लोगों को हॉकी खेलने के लिए प्रेरित करेगी।

 

उल्लेखनीय है कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर एफआईएच विमेंस नेशंस कप 2025-26 का खिताब अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम ने इस पूरे टूर्नामेंट में अपना दबदबा बनाए रखा और बिना कोई मैच गंवाए इस खिताबी जीत को हासिल किया। भारत ने दूसरी बार इस कप पर कब्जा जमाया है। इस सफलता के साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम ने महिला प्रो लीग के अगले सीजन के लिए भी सफलतापूर्वक क्वालिफाई कर लिया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…