द इंडियन व्यू

भारतीय महिला टीम ने 10वीं एशियन बीच हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

लखनऊ। भारतीय महिला हैंडबॉल टीम ने मस्कट (ओमान) में गत 6 से 15 मई, 2025 तक आयोजित 10वीं एशियन पुरुष व महिला बीच हैंडबॉल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता। इस स्पर्धा का स्वर्ण वियतनाम ने और रजत पदक फिलीपींस ने अपने नाम…

Ragwendra P Singh
May 16, 2025
1 min read
भारतीय महिला टीम ने 10वीं एशियन बीच हैंडबॉल चैंपियनशिप में जीता कांस्य पदक

लखनऊ। भारतीय महिला हैंडबॉल टीम ने मस्कट (ओमान) में गत 6 से 15 मई, 2025 तक आयोजित 10वीं एशियन पुरुष व महिला बीच हैंडबॉल चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।

इस स्पर्धा का स्वर्ण वियतनाम ने और रजत पदक फिलीपींस ने अपने नाम किया।कांस्य पदक विजेता भारतीय महिला टीम को इंटरनेशनल हैंडबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष हसन मुस्तफा एवं उपाध्यक्ष अल बदर (कोषाध्यक्ष एशियन हैंडबॉल फेडरेशन) ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर हैंडबॉल एसोसिएशन इंडिया (एचएआई) के कार्यकारी निदेशक डा.आनन्देश्वर पाण्डेय भी मौजूद थे।दूसरी ओर भारतीय टीम की सफलता पर उत्तर प्रदेश हैंडबॉल एसोसिएशन की अध्यक्ष अलका दास, कोषाध्यक्ष विनय कुमार सिंह व आयोजन सचिव अमित पाण्डेय ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।