भारतीय नौसेना के जहाजों ने सिंगापुर का सफल दौरा संपन्न किया
नई दिल्ली (अभिषेक सिंह) : भारत और सिंगापुर के बीच गहरी रणनीतिक और समुद्री साझेदारी को सुदृढ़ करते हुए, भारतीय नौसेना के परिचालन तैनाती के हिस्से के रूप में, रियर एडमिरल आलोक आनंद, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग के नेतृत्व में…

नई दिल्ली (अभिषेक सिंह) : भारत और सिंगापुर के बीच गहरी रणनीतिक और समुद्री साझेदारी को सुदृढ़ करते हुए, भारतीय नौसेना के परिचालन तैनाती के हिस्से के रूप में, रियर एडमिरल आलोक आनंद, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग के नेतृत्व में पूर्वी बेड़े के भारतीय नौसेना के जहाज उदयगिरि, शक्ति और कवरत्ती ने सिंगापुर के चांगी नौसेना अड्डे पर अपना बंदरगाह दौरा पूरा किया।
आसियान-भारत समुद्री सहयोग वर्ष और भारत सरकार की एक्ट ईस्ट पॉलिसी के अनुरूप, तीन दिवसीय इस कार्यक्रम में दोनों नौसेना बलों के बीच अंतर-संचालनीयता और नौसैनिक सहयोग को मजबूत करने के उद्देश्य से क्रॉस-डेक दौरों सहित कई पेशेवर वार्ताएं हुई। बंदरगाह पर ठहराव के दौरान स्कूली छात्रों ने भी आईएनएस कवरत्ती का दौरा किया, जिससे उन्हें नौसैनिक अभियानों, युद्धपोत पर जीवन और भारतीय नौसेना का मार्गदर्शन करने वाले समुद्री मूल्यों का प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त हुआ।
इस यात्रा की सफल समाप्ति भारत और सिंगापुर के बीच बढ़ते समुद्री सहयोग में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है। बंदरगाह पर हुई मुलाकातों से पेशेवर समझ बढ़ाने, परिचालन सहयोग को मजबूत करने और क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए साझा प्रयासों को बढ़ावा देने में योगदान मिला है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
