द इंडियन व्यू

भारतीय नौसेना के चार जहाजों की सिंगापुर यात्रा पूरी, समुद्री सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली : दक्षिण पूर्व एशिया में ​तैनाती के दौरान पूर्वी बेड़े ​के जहाजों दिल्ली, शक्ति, सतपुड़ा और किल्टन ने​ सिंगापुर बंदरगाह पर अपनी यात्रा पूरी ​कर ली है।​ पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग रियर एडमिरल सुशील…

Ragwendra P Singh
July 23, 2025
2 min read
भारतीय नौसेना के चार जहाजों की सिंगापुर यात्रा पूरी, समुद्री सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली : दक्षिण पूर्व एशिया में ​तैनाती के दौरान पूर्वी बेड़े ​के जहाजों दिल्ली, शक्ति, सतपुड़ा और किल्टन ने​ सिंगापुर बंदरगाह पर अपनी यात्रा पूरी ​कर ली है।​ पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग रियर एडमिरल सुशील मेनन के ​नेतृत्व ने इन जहाजों की 16 से 19 जुलाई तक परिचालन तैनाती​ की गई थी।​ यात्रा के दौरान सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त और सिंगापुर गणराज्य की नौसेना के फ्लीट कमांडर से मुलाकात हिंद-प्रशांत क्षेत्र में द्विपक्षीय नौसैनिक संबंधों और समुद्री सहयोग को बढ़ाने के अवसरों और संभावनाओं पर चर्चा की​ गई।

इस यात्रा के दौरान रियर एडमिरल सुशील मेनन ने समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय विकास पर भारतीय नौसेना के दृष्टिकोण पर अकादमिक समुदाय के साथ अनौपचारिक चर्चा की। पूर्वी बेड़े के जहाजों के कमांडिंग अधिकारियों ने क्रांजी युद्ध स्मारक पर भव्य पुष्पांजलि समारोह में भाग लिया और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। दोनों नौसेनाओं के बीच व्यावसायिक बातचीत में क्रॉस-डेक दौरे, विषय वस्तु विशेषज्ञों का आदान-प्रदान और मैत्रीपूर्ण खेल गतिविधि​यां शामिल थीं, जिनका उद्देश्य अंतर-संचालन और आपसी समझ को मजबूत करना था।

इसी दौरान आईएनएस शक्ति पर एक डेक रिसेप्शन का आयोजन किया गया, जिसमें सिंगापुर नौसेना के कर्मियों, प्रतिष्ठित व्यक्तियों, राजनयिक समुदाय के सदस्यों और भारतीय प्रवासियों ने समुद्री साझेदारी के बंधनों का जश्न मनाया। सिंगापुर बंदरगाह पर भारतीय नौसेना की यात्रा ने क्षेत्रीय स्थिरता, सुरक्षा और समुद्री सहयोग के प्रति भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता और योगदान को उजागर किया, जो क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास (सागर) के दृष्टिकोण के अनुरूप है। ---------------------------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…