द इंडियन व्यू

भारतीय नौसेना का पोत ‘कुलिश’ सिंगापुर पहुंचा, दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग को मिलेगी मजबूती :

नई दिल्ली ( विवेक ओझा ) : भारत और सिंगापुर के ऐतिहासिक संबंधों को सम्मान देने के लिए भारतीय नौसेना का पोत ‘आईएनएस कुलिश’ सिंगापुर पहुंचा है। यहां भारतीय जहाज व नौसैनिक सिंगापुर स्थित क्रांजी युद्ध स्मारक पहुंचेगे। पोत…

Ragwendra P Singh
October 9, 2026
3 min read
भारतीय नौसेना का पोत ‘कुलिश’ सिंगापुर पहुंचा, दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग को मिलेगी मजबूती :

नई दिल्ली ( विवेक ओझा ) :

भारत और सिंगापुर के ऐतिहासिक संबंधों को सम्मान देने के लिए भारतीय नौसेना का पोत ‘आईएनएस कुलिश’ सिंगापुर पहुंचा है। यहां भारतीय जहाज व नौसैनिक सिंगापुर स्थित क्रांजी युद्ध स्मारक पहुंचेगे। पोत के कमांडिंग ऑफिसर यहां अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इससे पहले ‘आईएनएस कुलिश’ 6 अक्टूबर को पूर्वी बेड़े की ऑपरेशनल तैनाती के तहत सिंगापुर के तुआस टर्मिनल पहुंच चुका है। नौसेना के मुताबिक सिंगापुर में पोत का यह पड़ाव दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

यात्रा के दौरान आईएनएस कुलिश के कमांडिंग ऑफिसर सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त से भी मुलाकात करेंगे। क्रांजी युद्ध स्मारक की यात्रा इस दौरे का विशेष आकर्षण होगी। यहां श्रद्धांजलि अर्पित कर भारतीय नौसेना दोनों देशों के साझा इतिहास और उन ऐतिहासिक संबंधों को सम्मान देगी, जिनकी विरासत आज भी भारत-सिंगापुर संबंधों में दिखाई देती है।

‘आईएनएस कुलिश’ की सिंगापुर यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच समुद्री क्षेत्र में संपर्क और सहयोग को आगे बढ़ाने पर जोर रहेगा। यह यात्रा क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा और सहयोग को मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करती है। भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े की परिचालन तैनाती के तहत यह दौरा एक सुरक्षित, स्थिर और समावेशी समुद्री क्षेत्र के लिए क्षेत्रीय देशों के साथ सहयोग बढ़ाने के भारत के प्रयासों का हिस्सा है। इससे भारत और सिंगापुर के बीच समुद्री साझेदारी को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

इससे पहले, समुद्र में आपसी तालमेल और सहयोग को नई मजबूती देने के लिए भारत और आसियान देशों की नौसेनाएं एक साथ उतरी थीं। इस पहल के तहत फिलीपींस के सुबिक बे में दूसरे आसियान-भारत समुद्री अभ्यास एआईएमई-2026 की शुरुआत की गई थी। यहां भी भारतीय नौसेना का ‘आईएनएस कुलिश’ इस अभियान का हिस्सा बना था।

वहीं, बीते दिनों भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े के युद्धपोत आईएनएस उदयगिरि, आईएनएस शक्ति और आईएनएस कवरत्ती ने क्षेत्र में सिंगापुर की सफल बंदरगाह यात्रा पूरी की थी। ये भारतीय नौसैनिक जहाज अपनी परिचालन तैनाती के तहत सिंगापुर पहुंचे थे। इस यात्रा ने भारत और सिंगापुर के बीच मजबूत समुद्री साझेदारी तथा क्षेत्रीय सुरक्षा सहयोग को और सुदृढ़ किया।

सिंगापुर प्रवास के दौरान भारतीय नौसेना और रिपब्लिक ऑफ सिंगापुर नेवी के बीच अनेक पेशेवर गतिविधियां भी आयोजित की गई थीं। इनमें दोनों देशों के नौसैनिकों द्वारा क्रॉस-डेक विजिट शामिल रहा। इसके माध्यम से ऑपरेशनल प्रक्रियाओं की समझ बढ़ाने, आपसी समन्वय को मजबूत करने तथा संयुक्त अभियानों में बेहतर तालमेल स्थापित करने पर जोर दिया गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…