भारतीय नाविकों की मौत पर खरगे ने सरकार से देश के सामने स्थिति स्पष्ट करने को कहा
नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ओमान के निकट हुए हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत के मामले में कहा कि घटना के तीन दिन बाद भी प्रधानमंत्री की ओर से कोई सार्वजनिक बयान या शोक संदेश नहीं आया है। इसलिए…

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने ओमान के निकट हुए हमले में तीन भारतीय नाविकों की मौत के मामले में कहा कि घटना के तीन दिन बाद भी प्रधानमंत्री की ओर से कोई सार्वजनिक बयान या शोक संदेश नहीं आया है। इसलिए देश स्पष्टता चाहता है। इस हमले में मारे गए नाविकों के परिवार न्याय के हकदार हैं।
खरगे ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर कहा कि वह पूरे देश के साथ मिलकर जान गंवाने वाले भारतीय नाविकों के प्रति शोक व्यक्त करते हैं। नाविकों के पार्थिव शरीर भारत पहुंच चुके हैं, लेकिन अब तक प्रधानमंत्री की ओर से कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं आई। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की विदेश नीति के कारण भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा और संप्रभुता को नुकसान पहुंचा है। राष्ट्रीय हितों से समझौता किया जा रहा है। पहले पूर्ववर्ती सरकारों की स्वतंत्र विदेश नीति के कारण विश्व भारत की बात गंभीरता से सुनता था।
उन्होंने कहा कि विदेश नीति के मामलों में भारतीय नागरिकों के जीवन को बाद में सोचने का विषय नहीं बनाया जा सकता। कांग्रेस अध्यक्ष ने मांग की कि सरकार इस पूरे घटनाक्रम पर देश के सामने स्पष्ट स्थिति रखे और प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए।
---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
