द इंडियन व्यू

भारतीय दूतावास ने ईरान में 16 भारतीयों के हिरासत मामले के जल्द ही न्यायिक प्रक्रिया में आने की जताई उम्मीद

नई दिल्ली : ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) द्वारा जहाज एमटी वैलियंट रोअर के 16 भारतीय क्रू-मेंबर्स को हिरासत में लिए जाने के मामले में ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने उम्मीद जताई है कि जल्दी ही मामला ईरान…

Ragwendra P Singh
January 17, 2026
2 min read
भारतीय दूतावास ने ईरान में 16 भारतीयों के हिरासत मामले के जल्द ही न्यायिक प्रक्रिया में आने की जताई उम्मीद

नई दिल्ली : ईरान की रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) द्वारा जहाज एमटी वैलियंट रोअर के 16 भारतीय क्रू-मेंबर्स को हिरासत में लिए जाने के मामले में ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने उम्मीद जताई है कि जल्दी ही मामला ईरान में न्यायिक प्रक्रिया के तहत आएगा। मिशन और दूतावास ईरानी अधिकारियों पर क्रू को जल्द से जल्द मिलने की इजाज़त देने और न्यायिक कार्यवाही को तेज़ी से पूरा करने के लिए दबाव डाल रहे हैं।

 

दूतावास ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा कि दिसंबर 2025 के मध्य में मिशन को ईरानी अधिकारियों से जहाज एमटी वैलियंट रोअर को हिरासत में लिए जाने की जानकारी मिली, जिसमें 16 भारतीय क्रू-मेंबर सवार थे। इसके बाद बंदर अब्बास स्थित भारतीय दूतावास ने 14 दिसंबर को ईरान सरकार को पत्र लिखकर क्रू से मिलने की अनुमति मांगी। तब से अब तक राजनयिक पत्राचार और बंदर अब्बास व तेहरान में आमने-सामने की बैठकों के माध्यम से, राजदूत स्तर तक, कई बार मिलने की अनुमति का अनुरोध किया गया है। इसके साथ ही ईरानी अधिकारियों से क्रू-मेंबर्स को भारत में अपने परिवारों से बात करने की अनुमति देने का भी आग्रह किया गया है।

 

दूतावास ने 15 दिसंबर को जहाज की मालिक यूएई स्थित कंपनी से संपर्क किया और उसके ईरान स्थित एजेंटों के साथ समन्वय बनाए रखा। मिशन ने कंपनी पर जहाज के लिए भोजन, पानी और ईंधन की व्यवस्था करने तथा ईरानी अदालतों में क्रू के लिए कानूनी प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने का दबाव बनाया। जहाज पर भोजन और पानी का भंडार कम होने की जानकारी मिलने पर जनवरी की शुरुआत में भारतीय मिशन ने ईरानी नौसेना से हस्तक्षेप कर आपात आपूर्ति की व्यवस्था करवाई। दुबई स्थित भारतीय दूतावास भी जहाज मालिक कंपनी पर नियमित आपूर्ति और कानूनी सहायता सुनिश्चित करने के लिए दबाव बना रहा है।

 

दूतावास के बयान में कहा गया है कि उम्मीद है कि जल्दी ही यह मामला ईरान में न्यायिक प्रक्रिया के तहत आएगा। हालांकि, भारतीय मिशन और दूतावास लगातार ईरानी अधिकारियों से क्रू-मेंबर्स से जल्द मुलाकात की अनुमति देने और न्यायिक कार्यवाही को शीघ्र पूरा करने का आग्रह कर रहे हैं।

 

उल्लेखनीय है कि ईरानी अधिकारियों ने जहाज पर 6,000 मीट्रिक टन ईंधन की तस्करी का आरोप लगाया था, जिसके बाद 8 दिसंबर 2025 को आईआरजीसी ने जहाज और उसमें सवार 16 भारतीय क्रू-मेंबर्स को हिरासत में लिया था।

 

---------------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…