भारतीय क्रिकेट टीम के घरेलू अंतरराष्ट्रीय सत्र 2026-27 का कार्यक्रम घोषित, खेले जाएंगे कुल 22 मुकाबले
नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के घरेलू अंतरराष्ट्रीय सत्र 2026-27 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इस सत्र में भारत वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी…

नई दिल्ली : भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के घरेलू अंतरराष्ट्रीय सत्र 2026-27 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इस सत्र में भारत वेस्टइंडीज, श्रीलंका, जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया की मेजबानी करेगा। पूरे सत्र में 17 शहरों में कुल 22 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जाएंगे, जिससे देशभर के दर्शकों को उच्च स्तरीय क्रिकेट देखने का अवसर मिलेगा।
वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला से होगी शुरुआत
घरेलू सत्र की शुरुआत 27 सितंबर 2026 से वेस्टइंडीज के खिलाफ होगी। इस दौरे में तीन एकदिवसीय और पांच टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जाएंगे। एकदिवसीय मैच तिरुवनंतपुरम, गुवाहाटी और न्यू चंडीगढ़ में होंगे, जबकि टी-20 मुकाबले लखनऊ, रांची, इंदौर, हैदराबाद और बेंगलुरु में आयोजित किए जाएंगे।
श्रीलंका के खिलाफ सफेद गेंद की भिड़ंत
दिसंबर 2026 में श्रीलंका की टीम भारत दौरे पर आएगी। इस दौरान तीन एकदिवसीय और तीन टी-20 मुकाबले खेले जाएंगे। एकदिवसीय मैच दिल्ली, बेंगलुरु और अहमदाबाद में होंगे, जबकि टी-20 मैच राजकोट, कटक और पुणे में खेले जाएंगे।
जिम्बाब्वे के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला
नए वर्ष 2027 की शुरुआत में जिम्बाब्वे की टीम भारत दौरे पर आएगी। इस दौरान तीन एकदिवसीय मुकाबले खेले जाएंगे, जो कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में आयोजित होंगे।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रतिष्ठित टेस्ट श्रृंखला से समापन
घरेलू सत्र का समापन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला से होगा, जिसकी शुरुआत 21 जनवरी, 2027 से नागपुर में होगी। इसके बाद चेन्नई, गुवाहाटी, रांची और अहमदाबाद में मुकाबले खेले जाएंगे। यह श्रृंखला विश्व क्रिकेट की दो मजबूत टीमों के बीच कड़ी टक्कर का गवाह बनेगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
