द इंडियन व्यू

भारतीय कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव, बीसीसीआई ने अभिषेक नायर, टी दिलीप और ट्रेनर सोहम देसाई को बर्खास्त किया

बीसीसीआई ने भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव करते हुए असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर, फील्डिंग कोच टी दिलीप और ट्रेनर सोहम देसाई को उनके पदों से छुट्टी कर दी है। साभार : गूगल यह कड़ा फैसला हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में…

Ragwendra P Singh
April 17, 2025
2 min read
भारतीय कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव, बीसीसीआई ने अभिषेक नायर, टी दिलीप और ट्रेनर सोहम देसाई को बर्खास्त किया

बीसीसीआई ने भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव करते हुए असिस्टेंट कोच अभिषेक नायर, फील्डिंग कोच टी दिलीप और ट्रेनर सोहम देसाई को उनके पदों से छुट्टी कर दी है।

साभार : गूगल

यह कड़ा फैसला हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में खत्म हुई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम के खराब प्रदर्शन और ड्रेसिंग रूम से जानकारी लीक होने की घटनाओं के बाद लिया गया है। सूत्रों के अनुसार, बीसीसीआई इन घटनाओं से नाराज था और कोचिंग स्टाफ में बदलाव की जरूरत महसूस हुई।

अभिषेक नायर, टी दिलीप और सोहम देसाई पिछले तीन साल से अधिक समय से टीम इंडिया के साथ जुड़े हुए थे। बीसीसीआई के नियमों के अनुसार, अब उनकी जगह नए कोचिंग स्टाफ की भर्ती की जाएगी। हालांकि बीसीसीआई ने इस फैसले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन जल्द ही इसकी घोषणा होने की उम्मीद है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, अभिषेक नायर और टी दिलीप की जगह तत्काल किसी नए कोच को नियुक्त नहीं किया जाएगा। वर्तमान में बैटिंग कोच सीतांशु कोटक और असिस्टेंट कोच रायन टेन डेश्काटे पहले से ही टीम के साथ हैं। रायन टेन डेश्काटे को फील्डिंग कोच की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

यह फैसला तब आया है, जब भारतीय टीम ने हाल ही में चैंपियंस ट्रॉफी जीतकर शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बावजूद बीसीसीआई ने कोचिंग स्टाफ में बदलाव का कड़ा कदम उठाया है, जिससे यह साफ है कि बोर्ड भविष्य की चुनौतियों के लिए कोई ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। आने वाले दिनों में बीसीसीआई के इस फैसले और नए कोचिंग स्टाफ की नियुक्ति पर सभी की नजरें रहेंगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।