भारतीय उत्पादों पर अमेरिका का 25 प्रतिशत टैरिफ आज से लागू, अतिरिक्त टैरिफ 27 अगस्त से प्रभावी
नई दिल्ली : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर रूस से तेल की खरीद जारी रखने पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ की घोषणा की है। खास बात यह है कि 7 अगस्त यानी आज से 25 प्रतिशत के प्रारंभिक टैरिफ लागू होने से कुछ…

नई दिल्ली : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर रूस से तेल की खरीद जारी रखने पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ की घोषणा की है। खास बात यह है कि 7 अगस्त यानी आज से 25 प्रतिशत के प्रारंभिक टैरिफ लागू होने से कुछ घंटे पहले ट्रंप ने 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ संबंधी कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। 30 जुलाई को अमेरिका ने भारतीय उत्पादों पर 25 फीसदी टैरिफ की घोषणा की थी जो आज से प्रभावी हो गया है। बुधवार को घोषित अतिरिक्त टैरिफ 27 अगस्त से प्रभावी होगा।
व्हाइट हाउस की तरफ से बुधवार को जारी आदेश में कहा गया कि भारत इस समय रूस से तेल का आयात कर रहा है, इसी आधार पर अमेरिका आने वाले भारतीय उत्पादों पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाने का फैसला किया गया है।
अतिरिक्त टैरिफ की घोषणा को भारत ने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि हाल के दिनों में अमेरिका ने रूस से भारत के तेल आयात को निशाना बनाया है। इन मुद्दों पर भारत पहले ही अपना रुख स्पष्ट कर चुका है। जिसमें यह तथ्य शामिल है कि भारत का आयात बाजार की परिस्थितियों पर आधारित है और इसका उद्देश्य भारत की एक अरब 40 करोड़ आबादी की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करना है। अमेरिका ने भारत पर अतिरिक्त टैरिफ का फैसला किया है, जबकि कई अन्य देश अपने राष्ट्रीय हित में वही काम कर रहे हैं। भारत ने इसे अनुचित, तर्कहीन और अकारण बताते हुए कहा कि अपने राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
अतिरिक्त टैरिफ लगाए जाने के बाद ब्राजील के साथ भारत सबसे अधिक अमेरिकी टैरिफ वाला देश बन गया है। अमेरिका ने दोनों देशों पर 50 फीसदी टैरिफ की घोषणा की है। जबकि म्यांमार पर 40 फीसदी, थाईलैंड और कंबोडिया पर 36-36 फीसदी, बांग्लादेश पर 35 फीसदी, चीन और श्रीलंका पर 30-30 फीसदी टैरिफ लगाया है।
अमेरिकी बाजार में भारतीय उत्पादों पर 50 फीसदी टैरिफ से भारतीय कपड़ा, समुद्री उत्पाद, रत्न एवं आभूषण जैसे क्षेत्रों पर सबसे अधिक असर पड़ने का खतरा है। इसके साथ ही भारत के मुकाबले प्रतिस्पर्धी देशों पर कम टैरिफ के कारण अमेरिकी बाजारों में भारतीय उत्पादों के पिछड़ने का भी जोखिम है।
अमेरिका ने फार्मास्यूटिकल्स, इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद जैसे कंप्यूटर, टैबलेट और स्मार्टफोन, महत्वपूर्ण खनिज आदि को उच्च टैरिफ से बाहर रखा है। खास बात यह है कि अमेरिका की तरफ से भारत पर लगाया गया अतिरिक्त टैरिफ 27 अगस्त से लागू होगा, उससे पहले 25 अगस्त को अमेरिकी वार्ताकारों की टीम भारत-अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौते के सिलसिले में भारत आने वाली है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
