द इंडियन व्यू

भाजपा सरकार की 250 से ज्यादा मोहल्ला क्लीनिक बंद करने की तैयारी : 'आप'

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन ने दिल्ली की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा मोहल्ला क्लीनिक बंद करने की योजना बना रही है, जिससे दिल्ली की जनता को बड़ा नुकसान हो सकता है।…

Ragwendra P Singh
March 7, 2025
2 min read
भाजपा सरकार की 250 से ज्यादा मोहल्ला क्लीनिक बंद करने की तैयारी : 'आप'

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सत्येंद्र जैन ने दिल्ली की भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा मोहल्ला क्लीनिक बंद करने की योजना बना रही है, जिससे दिल्ली की जनता को बड़ा नुकसान हो सकता है।

उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार के दौरान दिल्ली में 550 से ज्यादा मोहल्ला क्लीनिक खोले गए थे, जहां इलाज, दवाई और टेस्ट मुफ्त किए जाते थे।

जैन ने आरोप लगाया कि अब भाजपा सरकार 250 से ज्यादा मोहल्ला क्लीनिक बंद करने की तैयारी कर रही है, जो दिल्ली की जनता के लिए हानिकारक होगा।

उन्होंने कहा कि जिन इलाकों में सरकारी जमीन नहीं है, वहां किराए पर जमीन लेकर मोहल्ला क्लीनिक चलाना कोई गलत बात नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि दिल्ली के कई सरकारी कार्यालय किराए पर चल रहे हैं, तो फिर मोहल्ला क्लीनिक क्यों नहीं चल सकते?

वहीं, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने 6 मार्च को मोहल्ला क्लीनिक बंद करने का आदेश जारी किया था। मंत्री ने बताया कि करीब 250 मोहल्ला क्लीनिक किराए के मकान में चल रहे हैं, जिनमें से कई केवल कागजों पर ही चल रहे हैं। इन क्लीनिकों को हर महीने 20 से 25 हजार रुपए किराया दिया जा रहा था, साथ ही बिजली का खर्च अलग से होता था। इस प्रक्रिया में भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया गया है।

मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि ये मोहल्ला क्लीनिक भ्रष्टाचार के अड्डा बन गए हैं। इसी कारण इन क्लीनिकों को बंद कर दिया जाएगा। दिल्ली सरकार ने अब सरकारी जमीन पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शुरू करने की योजना बनाई है।

स्वास्थ्य मंत्री ने आम आदमी पार्टी की पिछली सरकार पर आरोप लगाया कि उसने दिल्ली की प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद किया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…