भाजपा मुख्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर आज पौधरोपण, प्रधानमंत्री मोदी ने किया स्वच्छता का आह्वान
नई दिल्ली : प्रख्यात राष्ट्रवादी विचारक-चिंतक और अंत्योदय के आधार पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय (6ए, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली) में आज विभिन्न कार्यक्रम होंगे।…

नई दिल्ली : प्रख्यात राष्ट्रवादी विचारक-चिंतक और अंत्योदय के आधार पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मुख्यालय (6ए, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली) में आज विभिन्न कार्यक्रम होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अवसर पर देशवासियों से स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेने का आह्वान किया है।
पंडितजी की जयंती के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेने का आह्वान 23 सितंबर को अपने एक्स हैंडल पर किया है। उन्होंने स्वच्छता ही सेवा अभियान की तारीफ करते हुए लिखा है, '' पूज्य महात्मा गांधी जी के दिखाए हुए स्वच्छता के रास्ते पर आइए, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर हम सब स्वच्छता के लिए श्रमदान दें। '' स्वच्छता ही सेवा अभियान की इस पोस्ट में सभी से सुबह आठ बजे एक घंटे का समय देने का आग्रह किया गया है।
भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज सुबह 10ः30 भाजपा मुख्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का पुण्य स्मरण करते हुए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर देश और समाज में उनके योगदान पर चर्चा करेंगे। साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीयमंत्री जेपी नड्डा भी पंडित जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी स्मृति में पौधरोपण करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
