भाजपा ने महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के निधन पर जताया शोक
नई दिल्ली : महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के बारामती में हुए विमान दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर भारतीय जनता पार्टी ने दुख व्यक्त किया है। बुधवार को एक्स पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने इस घटना को अत्यंत दुखद…

नई दिल्ली : महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के बारामती में हुए विमान दुर्घटना में आकस्मिक निधन पर भारतीय जनता पार्टी ने दुख व्यक्त किया है। बुधवार को एक्स पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि दशकों तक सार्वजनिक जीवन में सक्रिय रहते हुए अजित पवार महाराष्ट्र के विकास और जनहित को निरंतर प्राथमिकता दी और हमेशा ज़मीन से जुड़े रहे।
उन्होंने कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिजनों एवं समर्थकों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें। शोक की इस घड़ी में एनडीए पवार परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।
भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और राज्यसभा में सदन के नेता जेपी नड्डा ने एक्स पर अपने शोक संदेश में कहा कि महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में हुए आकस्मिक निधन की दुखद खबर से मैं आहत और शोकाकुल हूं। वे जनसेवा के प्रति समर्पित, लोगों से गहरा जुड़ाव रखने वाले और महाराष्ट्र के विकास के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले एक सशक्त नेता थे। उनका अचानक जाना सार्वजनिक जीवन में एक अपूरणीय क्षति है। भले ही वे आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन महाराष्ट्र के लिए उनका योगदान और सेवा सदैव श्रद्धा और सम्मान के साथ याद की जाएगी। इस कठिन घड़ी में मेरी हार्दिक संवेदनाएं उनके शोकाकुल परिवार, मित्रों और असंख्य समर्थकों के साथ हैं। ईश्वर उन्हें इस अपार दुःख को सहने की शक्ति और साहस प्रदान करें।
---------------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
