भाजपा ने कोलकाता गैंगरेप की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी का किया गठन
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को कलकत्ता लॉ कालेज में एक छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इस घटना की निंदा करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा…

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को कलकत्ता लॉ कालेज में एक छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इस घटना की निंदा करते हुए भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने स्थिति की समीक्षा की।
इस संबंध में शनिवार को राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बयान जारी कर बताया राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पश्चिम बंगाल के कलकत्ता लॉ कॉलेज में एक छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म की अत्यंत निंदा की है। इस घटना की भर्त्सना करते हुए उन्होंने प्रदेश में कानून व्यवस्था पर चिंता व्यक्त किया है। इस गंभीर घटना के तथ्यों की जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी का गठन किया है। इस कमेटी मुंबई के पूर्व पुलिस कमिशनर सतपाल सिंह, पूर्व सांसद मीनाक्षी लेखी, लोकसभा सांसद बिप्लब देव और राज्यसभा सांसद मनन कुमार मिश्रा शामिल हैं। यह कमेटी शीघ्र ही घटना स्थल का दौरा करेगी और अपनी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को सौंपेगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
