द इंडियन व्यू

भाजपा देश के अल्पसंख्यक युवा प्रतिभा को देगी "डॉ. कलाम स्टार्टअप यूथ अवार्ड 2.0"

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा 27 जुलाई को भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 10 पुण्यतिथि पर देशभर में अभियान चलाकर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेगा। इस मौके पर…

Ragwendra P Singh
July 14, 2025
2 min read
भाजपा देश के अल्पसंख्यक युवा प्रतिभा को देगी "डॉ. कलाम स्टार्टअप यूथ अवार्ड 2.0"

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा 27 जुलाई को भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 10 पुण्यतिथि पर देशभर में अभियान चलाकर विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेगा। इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा कलाम को सलाम अभियान के तहत ऐसे अल्पसंख्यक युवाओं को "डॉ. कलाम स्टार्टअप यूथ अवॉर्ड 2.0" प्रदान करेगा, जिन्होंने अपने नवाचार, असाधारण कौशल और उद्यमशीलता की भावना से स्वयं का उद्यम प्रारम्भ कर समाज में प्रेरक उदहारण प्रस्तुत किया है।

अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीक़ी ने सोमवार को मीडियाकर्मियों को बताया कि इस अभियान का उद्देश्य देश के विकास में डॉ. कलाम के योगदान को सलाम करना और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करना है। भाजपा उन सबको महत्व देती है जिन्होंने धर्म और जाति से ऊपर उठ कर राष्ट्र को मज़बूत करने में मदद की है। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक युवा प्रतिभा को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अलग पहचान देंगे।

अल्पसंख्यक मोर्चा की वेबसाइट https://minoritymorcha.bjp.org पर उपलब्ध वेबपेज के माध्यम से अल्पसंख्यक समुदाय के युवा उद्यमी "डॉ. कलाम स्टार्टअप यूथ अवार्ड 2.0" के लिए आवेदन कर सकते हैं। नामांकन प्रक्रिया को सुगम बनाने के लिए मोर्चा की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वेबपेज लिंक एवं क्यूआर कोड को भी साझा किया जाएगा। इससे प्रतिभागी सीधे वेबसाइट पर या क्यूआर कोड स्कैन कर अपना आवेदन कर सकते हैं। "डॉ. कलाम स्टार्टअप यूथ अवार्ड 2.0" के लिए रजिस्ट्रेशन 16 जुलाई से 06 अगस्त तक आवेदन किए जाएंगे। तीन से 06 अगस्त तक नामांकनों की शार्टलिस्टिंग का कार्य होगा। 06 से 09 अगस्त तक चयनित प्रतिभागियों को आमंत्रण पत्र भेजा जाएगा। जबकि अवॉर्ड वितरण का मुख्य कार्यक्रम 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर भाजपा मुख्यालय दिल्ली में आयोजित किया जाएगा।

अभियानकी तैयारियों को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और अल्पसंख्यक मोर्चा प्रभारी दुष्यंत गौतम ने 16 जुलाई को भाजपा मुख्यालय दिल्ली में अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीक़ी की अध्यक्षता में प्रमुख पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक बुलाई है। इस मौक़े पर 17 जुलाई को सोशल मीडिया कार्यशाला का भी आयोजन होगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…