भाजपा को दिल्ली में पांच साल और काटना पड़ेगा वनवास : पवन खेड़ा
नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने शुक्रवार को दिल्ली की कृष्णा नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गुरु चरण सिंह के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जनता से गुरु चरण…

नई दिल्ली। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा ने शुक्रवार को दिल्ली की कृष्णा नगर विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गुरु चरण सिंह के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जनता से गुरु चरण सिंह के पक्ष में मतदान की अपील की।
पवन खेड़ा ने आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने आईएएनएस से बातचीत में कहा, केजरीवाल को अपनी सरकार की रिपोर्ट देनी चाहिए, क्योंकि इनकी सरकार शराब मामले में भ्रष्टाचार के आरोप में लिप्त रही है। उन्हें पहले इन आरोपों का जवाब देना चाहिए। केजरीवाल ने शराब के ठेके बेचकर जो पैसा कमाया था, उन्हें इसके बारे में बताना चाहिए।
उन्होंने कहा, दिल्ली के लोग शीला दीक्षित की सरकार को याद कर रहे हैं। मैं इतना ही कहूंगा कि भाजपा ने पिछले 27 साल दिल्ली में वनवास काटा है और उन्हें आगामी पांच साल और वनवास काटना पड़ेगा।
कृष्णा नगर विधानसभा सीट कभी भाजपा का गढ़ होता था। यहां से पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने पांच बार विधानसभा का चुनाव जीता। लेकिन, 2015 में भाजपा के इस किले में आम आदमी पार्टी ने सेंध लगाई थी।
आम आदमी पार्टी ने 2015 और 2020 में यहां से जीत दर्ज की थी। इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने अनिल गोयल पर भरोसा जताया है। वहीं, आम आदमी पार्टी ने विकास बग्गा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि कांग्रेस की ओर से गुरु चरण सिंह को मैदान में उतारा है।
अनुमान के अनुसार, कृष्णा नगर विधानसभा में जातीय समीकरण मिलाजुला है। यहां पर मुस्लिम वोटर 14.8 हैं। इसके अलावा, शर्मा, गुप्ता, सिंह सहित अन्य जातियों के वोटर हैं। ये सभी वोटर इस बार के चुनाव में अहम भूमिका निभाने वाले हैं।
कृष्णा नगर में कुल वोटर 2,21,909 हैं। इसमें 1,15, 221 पुरुष और 1,06,684 महिला मतदाता हैं। चार थर्ड जेंडर वोटर हैं।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतदान 5 फरवरी को सिंगल फेज में होगा। चुनाव आयोग के मुताबिक, 83,49,645 पुरुष, 71,73,952 महिला और 1,261 थर्ड जेंडर वोटर को मिलाकर कुल 1.55 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। नतीजे का ऐलान 8 फरवरी को होगा।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
