द इंडियन व्यू

भाजपा के 14 जिलाध्यक्षों ने सीएम रेखा गुप्ता से की मुलाकात

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से उनके आवास पर शनिवार को 14 जिलों के भाजपा अध्यक्षों ने मुलाकात की। इस दौरान सभी ने सीएम के स्वास्थ्य की जानकारी ली। सीएम से मुलाकात के दौरान एक बैठक भी आयोजित की गई,…

Ragwendra P Singh
August 23, 2025
2 min read
भाजपा के 14 जिलाध्यक्षों ने सीएम रेखा गुप्ता से की मुलाकात

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से उनके आवास पर शनिवार को 14 जिलों के भाजपा अध्यक्षों ने मुलाकात की। इस दौरान सभी ने सीएम के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

सीएम से मुलाकात के दौरान एक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें दिल्ली के विभिन्न जिलों में कार्य को और बेहतर बनाने पर चर्चा हुई।

भाजपा नेता दीपक ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने उनसे मिलने आए सभी 14 जिला अध्यक्षों का गर्मजोशी से स्वागत किया और जिला स्तर पर कार्य करने की रणनीति पर विचार-विमर्श किया गया।

उन्होंने इस बात पर गर्व जताया कि मुख्यमंत्री ने जिला अध्यक्षों का सम्मान किया और कार्य योजनाओं पर ध्यान दिया।

भाजपा नेता विनोद ने मुख्यमंत्री पर हुए हमले की कड़ी निंदा की और इसे बेहद गलत करार दिया। उन्होंने कहा कि यह घटना दुखद है, लेकिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मजबूत इरादों वाली नेता हैं और ऐसी घटनाएं उन्हें अपने कर्तव्यों से विचलित नहीं कर सकतीं। वह दिल्ली की जनता की भलाई के लिए काम करती रहेंगी। वह राजधानी को सुंदर बनाने के संकल्प के साथ काम कर रही हैं, और हम सभी जिला अध्यक्ष उनके साथ सहयोग कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि दिल्ली सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जिला अध्यक्षों को समय-समय पर जानकारी दी जाएगी ताकि वे योजनाओं के बारे में जमीनी स्तर पर जनता को अवगत करा सकें।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने जनसुनवाई के दौरान हुए हमले के बाद अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि जनसुनवाई अब न केवल उनके आवास पर, बल्कि दिल्ली की हर विधानसभा में आयोजित की जाएगी, ताकि जनता के करीब पहुंचा जा सके।

उनकी सुरक्षा को भी जेड प्लस श्रेणी में अपग्रेड किया गया है, और दिल्ली पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि आपकी मुख्यमंत्री न कभी डरेगी, न थकेगी और न हारेगी। जब तक दिल्ली को उसके अधिकार नहीं मिल जाते, मैं आपके साथ संघर्ष करती रहूंगी। यही मेरा अटूट संकल्प है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…