द इंडियन व्यू

भाजपा के साथ जाने वाले सांसदों ने पंजाब के साथ धोखा कियाः आआपा

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आआपा) ने राघव चढ्ढा के नेतृत्व में राज्यसभा के सात सांसदों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने को ‘ऑपरेशन लॉटस’ की संज्ञा देते हुए इसे पंजाब की जनता के साथ धोखा बताया है। आआपा नेता…

Ragwendra P Singh
April 24, 2026
1 min read
भाजपा के साथ जाने वाले सांसदों ने पंजाब के साथ धोखा कियाः आआपा

नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आआपा) ने राघव चढ्ढा के नेतृत्व में राज्यसभा के सात सांसदों के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल होने को ‘ऑपरेशन लॉटस’ की संज्ञा देते हुए इसे पंजाब की जनता के साथ धोखा बताया है।

 

आआपा नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने शुक्रवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में भाजपा पर भय और प्रशासनिक तंत्र का उपयोग कर पार्टी नेताओं को अपने खेमें में शामिल करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंजाब की भगवंत मान सरकार के कामकाज से डरकर भाजपा ने उनकी पार्टी को कमजोर करने की कोशिश की है।

 

संजय सिंह ने एक-एक कर सभी सातों सांसदों का नाम लिया और कहा कि पार्टी ने इन्हें कहां से कहां पहुंचाया और उन्होंने पार्टी और पंजाब के साथ गद्दारी की। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता इन्हें माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में अशोक मित्तल के यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का छापा पड़ा था। भाजपा ने भय दिखाकर उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करा लिया।

 

उल्लेखनीय है कि राघव चड्ढा, संदीप पाठक और अशोक मित्तल ने आज कांस्टिट्यूशन क्लब में पत्रकार वार्ता कर अन्य चार सदस्यों के साथ भाजपा में शामिल होने की घोषणा की थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…