द इंडियन व्यू

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का कल से गोवा का दो दिवसीय दौरा

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को गोवा पहुंचेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पश्चिम बंगाल दौरे के बाद उनका यह दूसरा दौरा है। भाजपा की तरफ…

Ragwendra P Singh
January 29, 2026
1 min read
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का कल से गोवा का दो दिवसीय दौरा

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को गोवा पहुंचेंगे। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पश्चिम बंगाल दौरे के बाद उनका यह दूसरा दौरा है।

 

भाजपा की तरफ से जारी की गई जानकारी के मुताबिक नितिन नवीन शुक्रवार को मणोहर इंटरनेशनल एयरपोर्ट, पणजी पहुंचेंगे जहां वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद वे राज्य भाजपा कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे और मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत से भेंट करेंगे। नितिन नवीन गोवा भाजपा विधायकों, दक्षिण गोवा जिला समिति और विभिन्न मोर्चा व मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

 

दौरे के

 

दूसरे दिन शनिवार को भाजपा अध्यक्ष नया भाजपा कार्यालय, कदंबा प्लेटो, ओल्ड गोवा का निरीक्षण करेंगे और स्व. मनोहर पर्रिकर एवं भाऊसाहेब बंडोडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वे तलेगाओ कम्युनिटी सेंटर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। वे मापुसा बूथ समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे और उत्तर गोवा के कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे।

 

पार्टी का कहना है कि इस दौरे के जरिए राज्य संगठन को मजबूती देने और कार्यकर्ताओं के साथ सीधे संपर्क बनाए रखने पर जोर दिया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…