द इंडियन व्यू

भाजपा के दिग्गज नेताओं ने दादी रतन मोहिनी के निधन पर जताया दुख

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रमुख और प्रतिष्ठित आध्यात्मिक साधिका राजयोगिनी दादी रतन मोहिनी के निधन पर दुख जताया…

Ragwendra P Singh
April 9, 2025
2 min read
भाजपा के दिग्गज नेताओं ने दादी रतन मोहिनी के निधन पर जताया दुख

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रमुख और प्रतिष्ठित आध्यात्मिक साधिका राजयोगिनी दादी रतन मोहिनी के निधन पर दुख जताया है।

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ब्रह्मकुमारी संस्था की मुख्य व्यवस्थापिका आदरणीय राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी जी का निधन अत्यंत दुःखद एवं आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। उनकी विनम्रता, सेवा भावना, धैर्य, करुणा, विचारों की स्पष्टता, भारतीय संस्कृति और मूल्यों के प्रसार के लिए उनके अतुल्य योगदान सदैव स्मरणीय एवं प्रेरणाप्रद रहेंगे।

उन्होंने आगे लिखा, ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं शोकाकुल ब्रह्मकुमारी परिवार तथा उनके अनुयायियों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

उत्तराखंड के सीएम धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ब्रह्माकुमारी संस्थान की मुख्य व्यवस्थापिका परम पूज्य राजयोगिनी रतनमोहिनी दादी जी के देहावसान का समाचार अत्यंत दुःखद है। उन्होंने अपने संपूर्ण जीवन को भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक जागरण के प्रचार-प्रसार हेतु समर्पित किया। दादी जी का तपस्वी जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि।

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी दुख जाहिर करते हुए लिखा, जनमानस को अपने आध्यात्मिक प्रकाश से आलोकित करने वाली, प्रकाश, ज्ञान और करुणा की किरण ब्रह्माकुमारी की आदरणीया राजयोगिनी दादी रतन मोहिनी जी के परलोकगमन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। दादी जी ने अपना संपूर्ण जीवन ईश्वरीय सेवा, आत्मोन्नति और जनकल्याण के लिए समर्पित कर दिया। वे न केवल एक आध्यात्मिक मार्गदर्शक थीं, बल्कि उन्होंने अनगिनत लोगों को आत्मबोध, शांति और सेवा के मार्ग पर प्रेरित किया। ईश्वर दिवंगत आत्मा को परमगति प्रदान करें एवं उनके अनुयायियों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति दे।

गौरतलब है कि ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की प्रमुख और प्रतिष्ठित आध्यात्मिक साधिका राजयोगिनी दादी रतन मोहिनी का सोमवार देर रात को 101 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। उन्होंने अहमदाबाद के जाइडस अस्पताल में अंतिम सांस ली। 10 अप्रैल को दादी रतनमोहिनी का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…