द इंडियन व्यू

भाजपा का राजद पर तंज, कहा- धारा 420 के आरोपों के साथ तेजस्वी बदलेंगे बिहार

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आईआरसीटीसी घोटाला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट के आदेश को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर तंज कंसा है। भाजपा ने कहा कि लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव पर लगाए गए आरोप…

Ragwendra P Singh
October 13, 2025
2 min read
भाजपा का राजद पर तंज, कहा- धारा 420 के आरोपों के साथ तेजस्वी बदलेंगे बिहार

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आईआरसीटीसी घोटाला मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट के आदेश को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर तंज कंसा है। भाजपा ने कहा कि लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव पर लगाए गए आरोप गंभीर हैं। तेजस्वी धारा 420 का आरोप लेकर बिहार बदलने चले हैं।भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि आज कोर्ट ने लालू यादव, राबड़ी, तेजस्वी यादव के खिलाफ आरोप तय किए हैं।ये आरोप बहुत गंभीर हैं।ये आरोप हैं सरकारी संपत्ति के आवंटन में भ्रष्टाचार, साजिश रचने, सरकार की निर्णय प्रक्रिया में गड़बड़ करना और आईपीसी 420 की भी धाराएं हैं। तेजस्वी यादव बिहार बदलने 420 का आरोप अपने खिलाफ तय कराकर निकले हैं।420 का मतलब है धोखाधड़ी, जिसकी सजा है 7 साल।120बी है आपराधिक षड्यंत्र।उन्होंने कहा कि लालू यादव के पूरे शासन को अगर हम चार वाक्यों में कहें तो -चारा खाना,अलकतरा पीनाऔर सरकारी संपत्ति बांटने के टेंडर में हेराफेरी करनाऔर चौथा है जमीन दो, नौकरी लो।इस मॉडल की एक विशेष बात है कि सारा लाभ परिवार को ही जाना चाहिए, बाहर किसी को नहीं। जमीन दो, नौकरी लो के मामले में ग्रुप डी के लोगों से जमीन ली गई, यानी गरीब लोगों का हक मारा गया और उनसे नौकरी के बदले जमीन ली गई। उन्होंने कहा कि2005 में पटना में 1 कमर्शियल प्लाट और 1 रेजिडेंशियल प्लाट गोपालगंज में था।2020 के चुनाव के एफिडेविट के अनुसार 1993 से 2007 के बीच तेजस्वी यादव के पास कृषि योग्य 9 भूमि थी, जिनमें से 3 पटना में और 6 गोपालगंज में थी।2 गैर कृषि भूमि थी, जो पटना में थी।ये प्लाट कहां से आए?रविशंकर ने कहा कि इससे बड़ा धोखा और क्या हो सकता है कि सत्ता में बैठा कोई व्यक्ति, चाहे वह रेल मंत्री हो या मुख्यमंत्री, अपने पद का दुरुपयोग करके सार्वजनिक संपत्ति लूटकर अपनी जेबें भरता है और बाद में खुद को सामाजिक न्याय का झंडाबरदार बताता है।जनता के साथ इससे बड़ा धोखा और क्या हो सकता है?

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…