भाजपा अध्यक्ष पद के लिए नितिन नबीन का नामांकन, औपचारिक घोषणा कल
नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव में सोमवार को उम्मीदवार के रूप में सिर्फ कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने नामांकन किया। अब उनके निर्वाचन की सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी है, जो मंगलवार…

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के चुनाव में सोमवार को उम्मीदवार के रूप में सिर्फ कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन ने नामांकन किया। अब उनके निर्वाचन की सिर्फ औपचारिक घोषणा बाकी है, जो मंगलवार को की जाएगी।
पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया आज अपराह्न 2 से शाम 4 बजे तक पार्टी के केंद्रीय मुख्यालय में चली और उसके बाद उसकी जांच की गयी। अध्यक्ष पद के लिए कुल 37 सेटों में नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जो सभी नितिन नबीन के पक्ष में थे। जांच के बाद सभी नामांकन पत्र नियमों के अनुरूप पाए गए। अब मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की जाएगी।
डॉ. लक्ष्मण ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया 36 प्रदेशों में से 30 प्रदेश अध्यक्षों के चुनाव सम्पन्न होने के बाद शुरू की गयी, जो न्यूनतम आवश्यक 50 प्रतिशत से अधिक है। 16 जनवरी को निर्वाचन कार्यक्रम की अधिसूचना जारी की गई थी और उसी दिन निर्वाचन सूची का प्रकाशन किया गया।
झारखंड भाजपा के पूर्व अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भाजपा एक कैडर आधारित पार्टी है, जहां एक साधारण कार्यकर्ता भी सर्वोच्च पद तक पहुंच सकता है। उन्होंने नितिन नबीन को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी और अधिक मजबूत होगी।
उल्लेखनीय है कि भाजपा की स्थापना 1980 में हुई थी और अब तक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी, कुशाभाऊ ठाकरे, बंगारू लक्ष्मण, के. जनाकृष्णमूर्ति, एम. वेंकैया नायडू, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अमित शाह इस पद पर रह चुके हैं। जेपी नड्डा मौजूद अध्यक्ष हैं।----------
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
