भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन का रविवार से पश्चिम बंगाल का दो दिवसीय दौरा
नई दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 27 और 28 सितंबर को पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पार्टी संगठन की समीक्षा के साथ कार्यकर्ताओं, नेताओं और युवाओं से बातचीत करेंगे।भाजपा की तरफ से…

नई दिल्ली : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 27 और 28 सितंबर को पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पार्टी संगठन की समीक्षा के साथ कार्यकर्ताओं, नेताओं और युवाओं से बातचीत करेंगे।भाजपा की तरफ से शनिवार को जारी की गई जानकारी के मुताबिक 27 सितंबर को कोलकाता पहुंचने के बाद नितिन नवीन न्यूटाउन स्थित विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में सुबह 11 बजे पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम ‘मन की बात’ सुनेंगे। इसके बाद वे प्रदेश संगठन की बैठक करेंगे। इसमें पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, सांसद, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी और अलग-अलग विभागों के प्रमुख शामिल होंगे।इस कार्यक्रम के बाद वे सांसदों और विधायकों के साथ बैठक करेंगे। इसमें जनता से जुड़े मुद्दों और संसद व विधानसभा में उठाए जाने वाले विषयों पर चर्चा होगी। इसके बाद राज्य सरकार के मंत्रियों के साथ बैठक होगी। शाम को प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक में संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।रात 8 बजे नितिन नवीन पश्चिम बंगाल के प्रमुख नागरिकों, बुद्धिजीवियों और सांस्कृतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों से मुलाकात करेंगे।वे 28 सितंबर को पानीहाटी के सोदपुर स्थित लोक संस्कृति भवन में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम में शामिल होंगे। यहां वे सेवा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से बातचीत करेंगे।इसके बाद दोपहर 12:30 बजे नितिन नबीन ‘युवा संवाद सम्मेलन’ में युवाओं को संबोधित करेंगे। इसमें पश्चिम बंगाल के विकास और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
