द इंडियन व्यू

भाजपा अध्यक्ष नड्डा आज बिहार में करेंगे चुनाव प्रचार, दो बड़ी रैली होंगी

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बिहार विधानसभा चुनाव के रण में होंंगे। वो भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवारों के पक्ष में दो बड़ी रैली करेंगे। सबसे पहले…

Ragwendra P Singh
October 31, 2025
2 min read
भाजपा अध्यक्ष नड्डा आज बिहार में करेंगे चुनाव प्रचार, दो बड़ी रैली होंगी

नई दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बिहार विधानसभा चुनाव के रण में होंंगे। वो भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवारों के पक्ष में दो बड़ी रैली करेंगे। सबसे पहले नड्डा पटना जिले में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद जनसभा का आगाज होगा। भाजपा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आज बिहार में होने वाले सार्वजनिक कार्यक्रम का विवरण एक्स पर साझा किया है।भाजपा के एक्स हैंडल पर उपलब्ध विवरण के अनुसार, भाजपा नेता और केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री जेपी नड्डा दोपहर 12ः40 बजे पटना के पटेल गोलंबर पहुंचेंगे। वो यहां 150वीं जयंती पर सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद नड्डा अपराह्न दो बजे बक्सर जिले के ब्रह्मपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। दो घंटे बाद शाम चार बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पटना जिले में वापसी होगी। वो विक्रम के पार्वती हाईस्कूल स्पोर्ट्स ग्राउंड में बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे।नड्डा बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार में मतदाताओं को कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के असली चरित्र से भी अवगत करा रहे हैं। उन्होंने गत दिवस कहा कि यह आरजेडी राष्ट्रीय जनता दल नहीं है। यह (आर) रंगदारी, (जे) जंगलराज और (डी) दादागिरी की पार्टी है। इनके डीएनए में गुंडागर्दी करना, जंगलराज फैलाना और अपहरण को उद्योग बनाना है। नड्डा ने यह भी कहा कि कांग्रेस और राजद को आपसे कोई मतलब नहीं है। लालू अपने पुत्र को मुख्यमंत्री बनाने में लगे हैं। सोनिया गांधी अपने बेटे राहुल को प्रधानमंत्री बनाने में लगी हैं। इनको केवल अपने परिवार से मतलब है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…