द इंडियन व्यू

'भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है करमा त्योहार,' पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

नई दिल्ली : जनजातीय समुदाय की आस्था और संस्कृति का प्रतीक करमा पर्व है। बहनें करमा पर्व में व्रत रखती हैं और अपने भाइयों की लंबी उम्र और समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करमा पूजा के अवसर…

Ragwendra P Singh
September 3, 2025
2 min read
'भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है करमा त्योहार,' पीएम मोदी ने देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

नई दिल्ली : जनजातीय समुदाय की आस्था और संस्कृति का प्रतीक करमा पर्व है। बहनें करमा पर्व में व्रत रखती हैं और अपने भाइयों की लंबी उम्र और समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करमा पूजा के अवसर पर सभी देशवासियों, विशेषकर जनजातीय समुदाय को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा, सभी देशवासियों, विशेषकर जनजातीय समुदाय के अपने परिवारजनों को करमा पूजा की ढेरों शुभकामनाएं। भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक इस त्योहार में प्रकृति पूजन का भी विशेष महत्त्व है। मेरी कामना है कि यह पावन अवसर हर किसी के लिए सुख, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए भी प्रेरित करे।

इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों को करमा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भाई-बहन के बीच स्नेह व सौहार्द का प्रतीक, यह पर्व हमें प्रकृति-संरक्षण का संदेश भी देता है। इस पावन अवसर पर मैं समस्त देशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करती हूं।

झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा कि प्रकृति पर्व करमा पूजा की प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह लोकपर्व भाई-बहन के स्नेह के साथ ही प्रकृति संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन का संदेश देता है। यह पर्व सभी के जीवन में स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि लाए, यही मेरी मंगलकामना है।

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने करमा पूजा की बधाई दी। उन्होंने कहा, प्रकृति पर्व करमा पूजा की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए, यही कामना करता हूं। आइए, हम सब मिलकर प्रकृति की रक्षा करने और अपनी सांस्कृतिक धरोहर को संजोने का संकल्प लें।

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा, भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक, प्रकृति महापर्व करमा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व आप सभी के जीवन में सुख समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए, यही मंगलकामना करता हूं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…