द इंडियन व्यू

ब्लॉकचेन तकनीक से एम्स के 460 से अधिक फैकल्टी पदों के परिणाम घोषित

नई दिल्ली : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने 50 से अधिक विषयों में 460 से अधिक फैकल्टी पदों के चयन परिणाम घोषित कर दिए हैं। चयन प्रक्रिया में पहली बार सुरक्षित ब्लॉकचेन डिजिटल तकनीक का उपयोग किया गया, ताकि…

Ragwendra P Singh
July 6, 2026
2 min read
ब्लॉकचेन तकनीक से एम्स के 460 से अधिक फैकल्टी पदों के परिणाम घोषित

नई दिल्ली : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ने 50 से अधिक विषयों में 460 से अधिक फैकल्टी पदों के चयन परिणाम घोषित कर दिए हैं। चयन प्रक्रिया में पहली बार सुरक्षित ब्लॉकचेन डिजिटल तकनीक का उपयोग किया गया, ताकि पूरी प्रक्रिया में गोपनीयता, पारदर्शिता और रिकॉर्ड की विश्वसनीयता सुनिश्चित की जा सके।

 

संस्थान के अनुसार, ब्लॉकचेन आधारित डिजिटल प्रणाली के इस्तेमाल से चयन प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और निष्पक्ष बनाया गया है। यह तकनीक डेटा से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ की संभावना को कम करती है और चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने में सहायक है।

 

सोमवार को जारी विज्ञप्ति के अनुसार, एम्स- सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज कैंपस में 50 से ज्यादा विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर से लेकर प्रोफेसर तक के 460 से अधिक खाली फैकल्टी पदों के लिए हुई भर्ती प्रक्रिया के नतीजे घोषित कर दिए।

 

एम्स में 265 पदों और एम्स-सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज कैंपस में 199 पदों के लिए 3200 से ज्यादा उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। 6 महीने तक चली इस पूरी प्रक्रिया में गोपनीयता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए ब्लॉक-चेन डिजिटल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया। प्रक्रिया की पूरी ईमानदारी सुनिश्चित करने के लिए, मार्क्स को वन-टाइम पासवर्ड का इस्तेमाल करके डिजिटल रूप से लॉक किया गया था। सॉफ्टवेयर ने इन मार्क्स और पहले से तय एल्गोरिदम का इस्तेमाल करके फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की। इसमें टाई (बराबर अंक) की स्थिति को सुलझाने के अलावा इंसानी दखल की कोई भूमिका नहीं रही।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…