ब्रूनो फर्नांडिस न्यूकैसल के खिलाफ मुकाबले से बाहर, अमोरिम ने की पुष्टि
मैनचेस्टर : मैनचेस्टर यूनाइटेड के मैनेजर रूबेन अमोरिम ने पुष्टि की है कि टीम के कप्तान ब्रूनो फर्नांडिस और युवा मिडफील्डर कोबी मैनू शुक्रवार को न्यूकैसल यूनाइटेड के खिलाफ होने वाले प्रीमियर लीग मुकाबले में उपलब्ध नहीं…

मैनचेस्टर : मैनचेस्टर यूनाइटेड के मैनेजर रूबेन अमोरिम ने पुष्टि की है कि टीम के कप्तान ब्रूनो फर्नांडिस और युवा मिडफील्डर कोबी मैनू शुक्रवार को न्यूकैसल यूनाइटेड के खिलाफ होने वाले प्रीमियर लीग मुकाबले में उपलब्ध नहीं होंगे। हालांकि, अमोरिम ने दोनों खिलाड़ियों की चोट को लेकर ज्यादा चिंता की बात नहीं बताई।
ब्रूनो फर्नांडिस को एस्टन विला के खिलाफ रविवार को मिली हार के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी। मैच के दौरान वह दर्द में नजर आए थे और सॉफ्ट टिश्यू इंजरी के कारण मैदान छोड़ना पड़ा। उस समय अमोरिम ने आशंका जताई थी कि उनके कप्तान को कुछ समय के लिए बाहर रहना पड़ सकता है।
हालांकि, बॉक्सिंग डे से पहले होने वाले प्रीमियर लीग के एकमात्र मुकाबले से पूर्व अमोरिम ने फर्नांडिस और कोबी मैनू की चोट को लेकर अपने रुख में नरमी दिखाई। मैनू को पिंडली (काफ) में चोट लगी थी, जिसके चलते वह एस्टन विला के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए थे।
बुधवार को मीडिया से बात करते हुए अमोरिम ने कहा, “इस मैच के लिए नहीं। दोनों रिकवरी कर रहे हैं। मुझे नहीं लगता कि इसमें ज्यादा समय लगेगा। कोबी, ब्रूनो से पहले वापसी कर सकता है।”
जब उनसे ब्रूनो फर्नांडिस की वापसी को लेकर संभावित समयसीमा के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “मैं कोई निश्चित समय नहीं बताना चाहता। मेरे दिमाग में एक अंदाजा है, लेकिन देखते हैं।”
31 वर्षीय पुर्तगाली मिडफील्डर इस सीजन प्रीमियर लीग में मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए हर मैच में शुरुआती एकादश का हिस्सा रहे हैं और वह लीग के सबसे रचनात्मक खिलाड़ी रहे हैं। उन्होंने अब तक 51 मौके बनाए हैं, जबकि मैनचेस्टर सिटी के जेरेमी डोकू 40 से भी कम मौके बना पाए हैं। यूनाइटेड ने उन सात मैचों में से छह गंवाए हैं और एक ड्रॉ खेला है, जिनमें ब्रूनो फर्नांडिस ने शुरुआत नहीं की।
अमोरिम ने कहा, “अगर इसमें कोई सकारात्मक बात है तो वह यह कि अब बाकी खिलाड़ियों को आगे आना होगा और यह समझना होगा कि हम हर चीज के लिए सिर्फ एक खिलाड़ी पर निर्भर नहीं रह सकते। मुझे भरोसा है कि हम किसी भी मुकाबले को जीत सकते हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह
लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश
फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।
उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में
पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
