ब्रिटेन के ब्रिस्टल म्यूज़ियम से भारतीय औपनिवेशिक काल की दुर्लभ कलाकृतियों की हुई चोरी
राघवेन्द्र प्रताप सिंह: ब्रिटेन के ब्रिस्टल शहर के म्यूज़ियम में ब्रिटिश औपनिवेशिक काल की सैकड़ों बहुमूल्य कलाकृतियाँ चोरी हो गईं, जिनमें कई महत्वपूर्ण भारतीय वस्तुएं भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, चोरों ने म्यूज़ियम के…

राघवेन्द्र प्रताप सिंह: ब्रिटेन के ब्रिस्टल शहर के म्यूज़ियम में ब्रिटिश औपनिवेशिक काल की सैकड़ों बहुमूल्य कलाकृतियाँ चोरी हो गईं, जिनमें कई महत्वपूर्ण भारतीय वस्तुएं भी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, चोरों ने म्यूज़ियम के उस स्टोरेज में सेंध लगाई जहां ब्रिटिश एम्पायर एंड कॉमनवेल्थ कलेक्शन रखा जाता है। दो महीने से ज्यादा समय बाद अब पुलिस ने घटनास्थल के आसपास दिखे चार सफेद पुरुषों की धुंधली CCTV तस्वीरें जारी की हैं और जनता से इनकी पहचान करने में मदद मांगी है। चोरी हुई प्रमुख भारतीय कलाकृतियाँचोरी हुई वस्तुओं में कई गहरे ऐतिहासिक महत्व वाली भारतीय कलाकृतियाँ शामिल हैं।
ईस्ट इंडिया कंपनी से भी जुड़ा है इतिहास :
चोरी हुई भारतीय वस्तुओं में ईस्ट इंडिया कंपनी के एक अधिकारी की बेल्ट प्लेट माउंट, जिस पर कंपनी का मूल मंत्र लिखा है: “Auspicio Regis et Senatus Angliae”, इसके अलावा नक्काशीदार हाथी दांत, सात सर्प-मुंडों वाले पत्थर के आधार पर रखी हाथी दांत की बनी बुद्ध की मूर्ति, 1838 का अमेरिकी गुलामी-विरोधी आंदोलन का स्मृति टोकन, इसके अलावा सैन्य स्मृतिचिह्न, पुराने आभूषण, चांदी की वस्तुएं, कांस्य मूर्तियां और भूवैज्ञानिक नमूने भी गायब हैं।
म्यूज़ियम के संग्रह में भारत से जुड़ी अन्य उल्लेखनीय वस्तुएँ भी हैं (जिनके चोरी होने की अभी पुष्टि नहीं हुई)। इसमें 1903 दिल्ली दरबार की पेंटिंग (जिसमें एडवर्ड सप्तम को भारत का सम्राट घोषित किया गया था), इसके अलावा उत्तर-पश्चिमी सीमांत (अब पाकिस्तान) पर तैनात ब्रिटिश सैनिक जोसेफ स्टीफेंस के लिखे 250 से अधिक पत्र, 1930 के दशक में भारतीय रेलवे के साथ काम करने वाले मुंबई में जन्मे पोस्टर कलाकार विक्टर वीवर्स की पुरानी तस्वीरें शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
