द इंडियन व्यू

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग

नई दिल्ली : चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शनिवार को नई दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर पहुंचे। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री…

Ragwendra P Singh
September 12, 2026
1 min read
ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए नई दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग

नई दिल्ली : चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए शनिवार को नई दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर पहुंचे। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।जिनपिंग प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर भारत आए हैं। वह भारत की अध्यक्षता में आयोजित दो दिवसीय 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति जिनपिंग के बीच द्विपक्षीय बैठक भी प्रस्तावित है। बैठक में भारत-चीन संबंधों और आपसी हित के क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।एयरपोर्ट से जिनपिंग को बेहद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होटल और फिर ब्रिक्स शिखर सम्मेलन स्थल भारत मंडपम ले जाया जाएगा। जिनपिंग ने आज सुबह जब नई दिल्ली के लिए उड़ान भरी तो चीनी मीडिया ने इस बात की जानकारी तो दी, लेकिन इसकी कोई तस्वीर सामने नहीं आई।जिनपिंग सात वर्ष बाद भारत पहुंचे हैं। वर्ष 2020 के गलवान संघर्ष के बाद यह उनका पहला भारत दौरा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…