द इंडियन व्यू

ब्रिक्स देशों की पर्यावरण कार्य समूह की बैठक में जलवायु परिवर्तन सहित सतत विकास पर मंथन

नई दिल्ली : भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता-2026 के तहत पर्यावरण कार्य समूह और जलवायु परिवर्तन एवं सतत विकास संपर्क समूह की वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक सोमवार को भारत मंडपम में हुई। बैठक की अध्यक्षता पर्यावरण, वन एवं जलवायु…

Ragwendra P Singh
August 17, 2026
2 min read
ब्रिक्स देशों की पर्यावरण कार्य समूह की बैठक में जलवायु परिवर्तन सहित सतत विकास पर मंथन

नई दिल्ली : भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता-2026 के तहत पर्यावरण कार्य समूह और जलवायु परिवर्तन एवं सतत विकास संपर्क समूह की वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक सोमवार को भारत मंडपम में हुई। बैठक की अध्यक्षता पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के सचिव तन्मय कुमार ने की। इसमें ब्रिक्स के सदस्य देशों ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।बैठक में पर्यावरण संरक्षण, जलवायु परिवर्तन और सतत विकास से जुड़े साझा मुद्दों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान तन्मय कुमार ने कहा कि पिछले दो दशकों में ब्रिक्स आर्थिक सहयोग के मंच से आगे बढ़कर प्रदूषण, जैव विविधता के नुकसान और ग्लोबल वार्मिंग जैसी पर्यावरणीय चुनौतियों से निपटने के लिए महत्वपूर्ण सहयोग मंच के रूप में उभरा है।उन्होंने कहा कि ब्रिक्स का सहयोग अब जलवायु लचीलापन और अनुकूलन के साथ संसाधन दक्षता, सर्कुलर इकोनॉमी और पर्यावरणीय शासन जैसे क्षेत्रों तक विस्तारित हो चुका है।भारत की अध्यक्षता में चार प्रमुख क्षेत्रों को प्राथमिकता दी गई है। इनमें सतत जीवनशैली को बढ़ावा देना, वनीकरण एवं वनाग्नि प्रबंधन के साथ आपदा लचीलापन, सर्कुलर इकोनॉमी और जलवायु अनुकूलन शामिल हैं।बैठक में बताया गया कि भारत की अध्यक्षता शुरू होने के बाद सदस्य देशों के बीच अब तक 21 वर्चुअल विषयगत एवं वार्ता बैठकें, 10 द्विपक्षीय परामर्श, दो विषयगत संवाद और दो तकनीकी वेबिनार आयोजित किए जा चुके हैं।अधिकारियों ने कहा कि जलवायु लचीलापन, पारिस्थितिकी तंत्र की बहाली, संसाधन दक्षता और सतत विकास आपस में जुड़े विषय हैं। इन चुनौतियों के समाधान के लिए एकीकृत और समग्र दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है।सदस्य देशों के प्रतिनिधिमंडलों ने भारत की सफल ब्रिक्स अध्यक्षता की सराहना करते हुए आपसी सम्मान, विश्वास और सहमति आधारित निर्णय प्रक्रिया के तहत हुई चर्चाओं की प्रशंसा की।ब्रिक्स की 12वीं पर्यावरण मंत्रियों की बैठक मंगलवार, 18 अगस्त को नई दिल्ली में आयोजित होगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…