द इंडियन व्यू

ब्रिक्स के संयुक्त घोषणा-पत्र में पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा, भारत के लिए बड़ी कूटनीतिक सफलता

नई दिल्ली : ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2025 भारत के लिए एक बड़ी राजनयिक जीत लेकर आया, जब सम्मेलन के संयुक्त घोषणा-पत्र में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की गई। इस हमले में 26…

Ragwendra P Singh
July 7, 2025
2 min read
ब्रिक्स के संयुक्त घोषणा-पत्र में पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा, भारत के लिए बड़ी कूटनीतिक सफलता

नई दिल्ली : ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2025 भारत के लिए एक बड़ी राजनयिक जीत लेकर आया, जब सम्मेलन के संयुक्त घोषणा-पत्र में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले की कड़े शब्दों में निंदा की गई। इस हमले में 26 निर्दोष नागरिकों की जान गई थी और कई घायल हुए थे।

संयुक्त घोषणा-पत्र में कहा गया कि "आतंकवाद किसी भी रूप में, उद्देश्य या औचित्य के साथ स्वीकार्य नहीं है।" इसमें यह भी जोड़ा गया कि आतंकवाद को किसी धर्म, नस्ल, राष्ट्रीयता या सभ्यता से नहीं जोड़ा जा सकता और सभी आतंकी संगठनों एवं उनके समर्थकों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए।

पहलगाम हमले को "अत्यंत निंदनीय" और "गंभीर अपराध" करार देते हुए ब्रिक्स ने पहली बार इतने स्पष्ट शब्दों में भारत में हुए किसी आतंकी हमले की आलोचना की है। इस बयान को भारत की कूटनीतिक रणनीति की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

ब्रिक्स नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में व्यापक सुधार की मांग को फिर दोहराया। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक संस्थाएं अब समकालीन वास्तविकताओं और विशेष रूप से वैश्विक दक्षिण की चिंताओं को प्रभावी ढंग से प्रतिबिंबित नहीं कर पा रही हैं। यह सुझाव दिया गया कि परिषद की संरचना में बदलाव कर इसे अधिक समावेशी और लोकतांत्रिक बनाया जाए।

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस मंच से आतंकवाद के मुद्दे पर वैश्विक नेतृत्व को खुलकर संबोधित करते हुए पाकिस्तान पर परोक्ष रूप से निशाना साधा और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से आतंकवाद के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के सामूहिक कार्रवाई की अपील की।

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने भाषण में दोहराया कि आतंकवाद के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति ही एकमात्र विकल्प है और इससे कोई समझौता नहीं किया जा सकता। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में कोई भी देश तटस्थ नहीं रह सकता।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…