डब्ल्यूपीएल में टीमों की संख्या बढ़ाने का विचार नहीं
महिला प्रीमियर लीग ने पिछले तीन वर्षों में काफी सुर्खियां बटोरी है, इसलिए इस बात की चर्चा जोरों पर रहती है कि क्या भविष्य में इस लीग में टीमों की संख्या बढ़ेगी? आईपीएल में पहले आठ टीमें खेलती थी, लेकिन 2022 से इसकी…

महिला प्रीमियर लीग ने पिछले तीन वर्षों में काफी सुर्खियां बटोरी है, इसलिए इस बात की चर्चा जोरों पर रहती है कि क्या भविष्य में इस लीग में टीमों की संख्या बढ़ेगी? आईपीएल में पहले आठ टीमें खेलती थी, लेकिन 2022 से इसकी संख्या बढ़कर 10 हो गई थी।

इसी तर्ज पर डब्ल्यूपीएल में भी टीमों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया जाता रहा है। आईपीएल के चेयरमैन और डब्ल्यूपीएल समिति के सदस्य अरुण धूमल ने इसे लेकर स्थिति स्पष्ट की है। धूमल का बोलना है कि भले ही डब्ल्यूपीएल काफी विकसित हुआ है, लेकिन फिलहाल इसमें टीमों की संख्या बढ़ाने का विचार नहीं किया गया है। डब्ल्यूपीएल में फिलहाल पांच टीमें हिस्सा लेती हैं।
डब्ल्यूपीएल समिति की अध्यक्षता बीसीसीआई के अध्यक्ष रोजर बिन्नी करते हैं। बोर्ड की योजना थी कि तीन सत्र के बाद डब्ल्यूपीएल में टीम की संख्या बढ़ाई जाए, लेकिन फिलहाल इसे लेकर बोर्ड जल्दबाजी में नहीं है।
धूमल ने एक न्यूज एजेंसी के हवाले से कहा, फिलहाल इस टूर्नामेंट को और विकसित करने के लिए, हम किसी भी टीम को शामिल करने से पहले इसे मजबूत करना चाहते हैं। इसमें अतिरिक्त टीम जोड़ने का कोई तत्कालिक प्लान नहीं है। तीन सत्रों में डब्ल्यूपीएल ने शानदार विकास किया है।
स्टेडियम में भीड़ भी देखने मिली और सभी ब्रॉडकास्टर के आंकड़े भी प्रेरित करने वाले हैं। इससे दुनिया भर में महिला क्रिकेट को बल मिला है। हमें उम्मीद है कि यह लीग आगे भी विकसित होगी और यह ना सिर्फ टूर्नामेंट, बल्कि महिला क्रिकेट के लिए भी फायदेमंद होगी।
डब्ल्यूपीएल में अभी भी घरेलू और बाहर का प्रारूप लागू नहीं है, जैसा कि आईपीएल में होता है। बीसीसीआई ने इस सीजन डब्ल्यूपीएल के मैचों की मेजबानी बड़ौदा, लखनऊ, मुंबई और बंगलुरू को सौंपी थी।
मुंबई इंडियंस ने इस सीजन फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर तीन साल में अपना दूसरा खिताब जीता था। इसे मीडिया अधिकार 951 करोड़ रुपये में बिके थे जो महिला लीग में दूसरा सर्वोच्च आंकड़ा है।
इस सीजन महिला प्रीमियर लीग के मुकाबलों में स्टेडियम पर अच्छी भीड़ दिखी थी। टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य भारत में महिला क्रिकेट को विकसित करना और ज्यादा से ज्यादा प्रतिभाओं की खोज करना है। इस मोर्चे पर प्रतिस्पर्धा में सुधार की काफी गुंजाइश है।
सम्बंधित ख़बरें
मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में
दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।
लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री
मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।
स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त
प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।
तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे
भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।
