द इंडियन व्यू

बॉक्सिंग डे टेस्ट में विकेटों की बारिश, क्यूरेटर मैथ्यू पेज ने जताई निराशा

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के मुख्य क्यूरेटर मैथ्यू पेज ने स्वीकार किया कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट में पहले दिन 20 विकेट गिरने के बाद वे ‘सदमे की स्थिति में’ थे। मैच को नीरस ड्रॉ में समाप्त होने से…

Ragwendra P Singh
December 28, 2025
3 min read
बॉक्सिंग डे टेस्ट में विकेटों की बारिश, क्यूरेटर मैथ्यू पेज ने जताई निराशा

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड के मुख्य क्यूरेटर मैथ्यू पेज ने स्वीकार किया कि ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच बॉक्सिंग डे टेस्ट में पहले दिन 20 विकेट गिरने के बाद वे ‘सदमे की स्थिति में’ थे। मैच को नीरस ड्रॉ में समाप्त होने से बचाने के लिए उन्होंने पिच को तेज गेंदबाजों के अनुकूल तैयार किया था।

इस रणनीति के परिणामस्वरूप पूरे मैच में लगातार विकेट गिरते रहे और यह दो दिनों में ही समाप्त हो गया। इंग्लैंड ने इस टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराया। पेज ने खुलासा किया कि 2017 में खेले गए एशेज मैच के नीरस ड्रॉ के बाद उन्होंने एमसीजी पिच में नई जान डालने का प्रयास किया।

उन्होंने पिच पर 10 मिमी घास छोड़ दी थी, जो जरूरत से ज्यादा साबित हुई। इसके कारण केवल 142 ओवरों में 36 विकेट गिर गए, जिससे खिलाड़ी और मैच अधिकारियों दोनों ही हैरान रह गए।

पेज ने पत्रकारों से कहा, ‘‘पहले दिन के बाद मैं सदमे में था। हमें निराशा है कि मैच केवल दो दिन तक चला। यह रोमांचक टेस्ट था, लेकिन लंबी अवधि तक नहीं चला। हम इससे सीखेंगे और अगले साल बेहतर विकेट तैयार करने की पूरी कोशिश करेंगे।’’

साभार : सोशल मीडिया

उन्होंने आगे कहा, ‘‘मैं पहले कभी इस तरह के टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं रहा और उम्मीद है कि भविष्य में मैं फिर से ऐसे मैच का हिस्सा नहीं बनूंगा।’’ हालांकि इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया में 2011 के बाद पहला टेस्ट जीता, उनके कप्तान बेन स्टोक्स ने गेंदबाजों के लिए अत्यधिक अनुकूल पिच की कड़ी आलोचना की थी।

पेज ने स्वीकार किया कि यह मैच उनकी योजना के अनुसार नहीं चला। उनका लक्ष्य था कि बल्ले और गेंद के बीच पूरे चार-पांच दिन तक संतुलन बना रहे ताकि मैच रोमांचक तरीके से समाप्त हो।

ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड दोनों की बल्लेबाजों को पिच पर तेज गेंदबाजों का सामना करना पड़ा। पेज ने बताया कि तीसरे और चौथे दिन गर्म मौसम के पूर्वानुमान के कारण पिच पर अतिरिक्त घास छोड़ी गई थी।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने ज्यादा लंबी घास इसलिए छोड़ी क्योंकि अंत में मौसम गर्म होने वाला था। अगर ऐसा नहीं होता तो पहले और दूसरे दिन गेंदबाजों को अत्यधिक फायदा नहीं मिलता और तीसरे-चौथे दिन पिच अच्छी स्थिति में रहती।’’

तीसरे दिन के सभी टिकट बिक गए थे, लेकिन मैच दो दिनों में समाप्त होने के कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को एक करोड़ ऑस्ट्रेलियाई डॉलर से अधिक का संभावित आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। जहां कई पूर्व खिलाड़ियों ने पिच की आलोचना की, वहीं ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड ने पेज और उनकी टीम के प्रति सहानुभूति जताई।

हेड ने कहा, ‘‘मुझे उनके लिए बहुत बुरा लग रहा है। यह बहुत मुश्किल काम है। हर कोई किसी को जीतते देखना चाहता है और विकेट गिरते देखना चाहता है। कोई भी खिलाड़ी 300 रन बनाते हुए नहीं देखना चाहता। संतुलन होना जरूरी है।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

अभिनेता नील नितिन मुकेश 29 नवंबर को एस.के. लखनऊ मैराथन में शामिल होकर बढ़ाएंगे धावकों का उत्साह

लखनऊ में 29 नवंबर को आयोजित होने जा रहे दूसरे एस.के. लखनऊ मैराथन 2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

लखनऊ में 29 नवंबर को ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण, फिटनेस के साथ ओलंपिक मूल्यों का दिया जाएगा संदेश

फिट इंडिया मूवमेंट के लोकप्रिय साप्ताहिक अभियान ‘संडेज ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण रविवार, 29 नवंबर को देशभर में उत्साह के साथ मनाया जाएगा।

उन्नति-तन्वी ने एकल में कायम रखी भारतीय चुनौती, गायत्री-त्रिशा भी महिला युगल सेमीफाइनल में

पिछले साल की सेमीफाइनलिस्ट उन्नति हुड्डा व तन्वी शर्मा ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में एकल में भारतीय चुनौती कायम रखते हुए सेमीफाइनल में स्थान सुरक्षित किया।

मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल

भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।