द इंडियन व्यू

बेंगलुरु हवाई अड्डे पर यात्री से 40 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त, गिरफ्तार

नई दिल्‍ली : राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्री से 40 करोड़ रुपये मूल्य की 4 किलोग्राम से अधिक कोकीन जब्त की और एक व्‍यक्ति को गिरफ्तार किया। वित्‍त मंत्रालय ने…

Ragwendra P Singh
July 19, 2025
1 min read
बेंगलुरु हवाई अड्डे पर यात्री से 40 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त, गिरफ्तार

नई दिल्‍ली : राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर यात्री से 40 करोड़ रुपये मूल्य की 4 किलोग्राम से अधिक कोकीन जब्त की और एक व्‍यक्ति को गिरफ्तार किया।

वित्‍त मंत्रालय ने शनिवार को जारी बयान में बताया कि डीआरआई की बेंगलुरु क्षेत्रीय इकाई के अधिकारियों ने शुक्रवार सुबह विशेष खुफिया जानकारी के आधार पर एक पुरुष यात्री को बेंगलुरु अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर 40 करोड़ रुपये मूल्य की 4 किलोग्राम से ज्‍यादा कोकीन के साथ पकड़ा।

डीआरआई अधिकारियों को उसके सामान की जांच करने पर पता चला कि उसके पास दो सुपरहीरो कॉमिक्स/पत्रिकाएं थी, जो असामान्य रूप से भारी थी। जांच में अधिकारियों ने पत्रिकाओं के कवर में छिपाए गए सफेद पाउडर को बरामद किया। बरामद कोकीन का वजन 4,006 ग्राम (4 किलो से ज्‍यादा) था, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 40 करोड़ रुपये आंकी गई है।

मंत्रालय ने बताया क‍ि इसे एनडीपीएस अधिनियम प्रावधानों के तहत जब्‍त कर लिया गया है। इसके बाद यात्री को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया। उसे 18 जुलाई को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक

विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।

गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला

विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…

विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया

नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…

ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?

विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…