द इंडियन व्यू

बेंगलुरु में दिनदहाड़े 7.11 करोड़ रुपये की लूट, एटीएम कैश वैन को बनाया निशाना

बेंगलुरु : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बुधवार को एक बड़ी आपराधिक वारदात सामने आई, जहां जयदेव डेयरी सर्किल फ्लाईओवर पर अज्ञात लुटेरों ने एक एटीएम कैश वैन को रोककर 7 करोड़ 11 लाख रुपये लूट लिए। लुटेरों ने खुद को…

Ragwendra P Singh
November 19, 2025
2 min read
बेंगलुरु में दिनदहाड़े 7.11 करोड़ रुपये की लूट, एटीएम कैश वैन को बनाया निशाना

बेंगलुरु : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बुधवार को एक बड़ी आपराधिक वारदात सामने आई, जहां जयदेव डेयरी सर्किल फ्लाईओवर पर अज्ञात लुटेरों ने एक एटीएम कैश वैन को रोककर 7 करोड़ 11 लाख रुपये लूट लिए। लुटेरों ने खुद को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) का अधिकारी बताकर वारदात को अंजाम दिया।घटना तब हुई जब GJ 01 HT 9173 नंबर की कैश वैन साउथ एंड सर्कल से एक एटीएम में पैसे डालने जा रही थी। रास्ते में एक इनोवा कार में आए 6-7 लोगों ने वैन को रोक लिया, स्टाफ को नीचे उतारकर धमकाया और ड्राइवर को गाड़ी समेत डेयरी सर्किल तक ले गए। वहां फ्लाईओवर पर कैश वैन से पैसे इनोवा में डालकर आरोपी फरार हो गए।घटना के समय वैन में कुल चार सीएमएस कर्मचारी, ड्राइवर, दो बंदूकधारी सुरक्षा कर्मी और एक नकदी जमा करने वाला व्यक्ति मौजूद था। फिलहाल सभी से सिद्धपुर पुलिस स्टेशन में पूछताछ चल रही है।प्रारंभिक जांच में कैश वैन चालक और अन्य कर्मचारियों पर संदेह जताया जा रहा है। पुलिस उनकी पृष्ठभूमि की जांच कर रही है। साथ ही सिद्धपुर और अदुगोडी पुलिस मौके पर जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।बेंगलुरु शहर के पुलिस आयुक्त सीमांत कुमार सिंह ने बताया कि शहरभर में बैरिकेड्स लगाकर वाहनों की चेकिंग तेज कर दी गई है।----------

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

एराफेस्टा में छात्रों ने सांस्कृतिक और खूलकूद प्रतियोगिताओं में दिखाया कमाल

एरा यूनिवर्सिटी में आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक और खेल महोत्सव एराफेस्टा का समापान बेहद भव्य अंदाज में हुआ। इस मौके पर मेन ग्राउंड पर शानदार सांस्कृतिक संध्या में गीत संगीत और गज़़ल जैसी गतिविधियां आयोजित हुईं।

NLMS स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस, विजेता प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

न्यू लखनऊ मॉन्टेसरी स्कूल द्वारा 14 नवंबर को वार्षिक खेल दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्पोर्ट्स गैलेक्सी स्टेडियम में किया गया, जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया।