द इंडियन व्यू

बेंगलुरु की नजरें प्लेऑफ पर, लखनऊ के लिए अंतिम मौका

लखनऊ सुपर जायंट्स को अगर अंतिम चार की धुंधली उम्मीदें कायम रखनी तो शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से बचकर रहना होगा। एक और हार लखनऊ के आगे बढ़ने के दरवाजे बंद कर देगी। शानदार फॉर्म में चल रही बेंगलुरु नौवीं जीत के…

Ragwendra P Singh
May 8, 2025
3 min read
बेंगलुरु की नजरें प्लेऑफ पर, लखनऊ के लिए अंतिम मौका

लखनऊ सुपर जायंट्स को अगर अंतिम चार की धुंधली उम्मीदें कायम रखनी तो शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से बचकर रहना होगा। एक और हार लखनऊ के आगे बढ़ने के दरवाजे बंद कर देगी।

शानदार फॉर्म में चल रही बेंगलुरु नौवीं जीत के साथ प्लेऑफ का टिकट पक्का करना चाहेगी। बेंगलुरु तीन मैच से दो जीतकर भी आगे बढ़ जाएगा। टीम ने अपने पिछले छह में से पांच मैच जीतकर खुद कर प्लेऑफ का मजबूत दावेदार बना दिया है।

टूर्नामेंट आगे बढ़ने के साथ लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत पर भी दबाव बढ़ रहा है। लीग इतिहास का सबसे महंगे खिलाड़ी पंत शुरू से ही रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। इसका असर परिणाम पर साफ दिखाई दे रहा है। लखनऊ ने अपने पिछले पांच मैचों में से चार हारे हैं।

यदि वे अपने शेष तीन मैच जीतते हैं तो 16 अंक तक पहुंच सकते हैं। प्ले-ऑफ की दौड़ में 18 अंक की संख्या अधिक सुरक्षित मानी जाती है। पंत के लिए यह सत्र भूलने लायक रहा है।

उन्होंने बल्लेबाजी क्रम में विभिन्न स्थानों पर बल्लेबाजी करने की कोशिश की है लेकिन निरंतरता उनसे दूर रही है। उनका स्ट्राइक रेट 99.92 है जो इस सत्र में उनके संघर्षों की कहानी बयां करता है। लखनऊ ने शीर्ष क्रम के तीन बल्लेबाजों मिचेल मार्श, एडेन मार्कराम और निकोलस पूरन पर बहुत अधिक भरोसा किया है।

उनके अलावा अन्य बल्लेबाज खासकर भारतीय बड़ी पारियों खेलने में नाकाम रहे हैं। टीम को अगर जीत दर्ज करनी है सभी को एकजुट होकर प्रदर्शन करना होगा। धर्मशाला में पंजाब से हार के बाद पंत ने कहा था, हमने अभी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद नहीं छोड़ी है।

अगर हम अगले तीन मैच जीतने में सफल रहते हैं तो हम वहां पहुंच सकते हैं। यह तब समझ में आता है जब आपका शीर्ष क्रम वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हो। हर मैच में आप उम्मीद नहीं कर सकते कि वे अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

बेंगलुरु पहली बार चैंपियन बनने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने अब तक 11 पारियों में सात अर्धशतकों से पांच सौ से ज्यादा रन बना दिए हैं। वह टीम के लिए मंच प्रदान करते हैं।

रजत पाटीदार और रोमारियो शेफर्ड जैसे खिलाड़ी डेथ ओवरों में अपनी क्षमता का अच्छा प्रदर्शन करते हैं। टीम ने मयंक अग्रवाल को चोटिल देवदत्त पडिक्कल की जगह शामिल किया है। वह मौका मिलने पर खुद को साबित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

क्रुणाल पांड्या और सुयश शर्मा की स्पिन जोड़ी काफी प्रभावी रही है। तेज गेंदबाजी विभाग में जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार और यश दयाल ने मुश्किल परिस्थितियों में अच्छी गेंदबाजी की है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।