बुनियादी ढांचा जन-केंद्रित हो ताकि नागरिकों को मिले आराम और सुविधा : नितिन गडकरी
नई दिल्ली : केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुनियादी ढांचे के भविष्य के तीन प्रमुख स्तंभों- जन, समृद्धि और नियोजन- को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचा जन-केंद्रित होना चाहिए, जिससे…

नई दिल्ली : केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुनियादी ढांचे के भविष्य के तीन प्रमुख स्तंभों- जन, समृद्धि और नियोजन- को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचा जन-केंद्रित होना चाहिए, जिससे नागरिकों के लिए आराम और सुविधा सुनिश्चित हो। इसके लिए देश भर में 670 सड़क किनारे सुविधाएँ विकसित की गई हैं।आज नई दिल्ली में आयोजित ‘स्मार्ट सड़कों का भविष्य-सुरक्षा, स्थिरता और लचीलापन’ विषय पर सीआईआई के राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि 2027 तक भारत को पांच ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण के तहत, विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे का विकास एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।उन्होंने कहा कि सड़क और परिवहन क्षेत्र देश भर में आर्थिक विकास, निवेश और रोज़गार सृजन के अपार अवसर प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि मंत्रालय का वार्षिक राजस्व वर्तमान में 55,000 करोड़ रुपये है। दो वर्षों के भीतर बढ़कर 1.4 लाख करोड़ रुपये हो जाने का अनुमान है। यह इस क्षेत्र की अपार विकास क्षमता को दर्शाता है।उन्होंने बताया कि कैबिनेट में 2027 के लिए एक व्यापक बुनियादी ढाँचा योजना पर चर्चा की गई, जिसमें सड़क निर्माण में 80 लाख टन पृथक प्लास्टिक कचरे का उपयोग और सड़क निर्माण के लिए शोधन संयंत्रों से उपचारित जल का पुन: उपयोग जैसी स्थायी पहल शामिल हैं।दो-लेन राजमार्गों (25,000 किलोमीटर लंबे) चार-लेन में बदलने का काम चल रहा है। वहीं, 2 लाख करोड़ रुपये का बंदरगाह संपर्क कार्यक्रम सभी प्रमुख बंदरगाहों को राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ रहा है। मंत्री ने यह भी कहा कि बेहतर सड़क संपर्क देश के कई हिस्सों में धार्मिक पर्यटन और साहसिक खेलों को बढ़ावा दे रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
