बी. सुदर्शन रेड्डी को नक्सल समर्थक कहना गलत : भूपेश बघेल
नई दिल्ली : भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए इंडिया अलायंस के प्रत्याशी पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा नक्सल समर्थक बताए जाने पर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। इस…

नई दिल्ली : भारत के उपराष्ट्रपति पद के लिए इंडिया अलायंस के प्रत्याशी पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा नक्सल समर्थक बताए जाने पर राजनीतिक विवाद गहरा गया है।
इस आरोप का जवाब देते हुए छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने भाजपा पर तीखा हमला बोला।
भूपेश बघेल ने भाजपा के आरोपों को आधारहीन करार देते हुए सवाल उठाया कि पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, जिन्होंने पिछले महीने स्वास्थ्य कारणों से इस्तीफा दिया, आखिर कहां हैं?
बघेल ने कहा, धनखड़ साहब का इस्तीफा नहीं लिया होता तो भाजपा को यह कहने का मौका नहीं मिलता। वह देश के दूसरे नंबर के नागरिक हैं, लेकिन एक महीने से ज्यादा हो गया, उनकी कोई खबर नहीं। कोई हेल्थ बुलेटिन क्यों नहीं जारी हुई? उनका परिवार चुप क्यों है? पहले यह बताएं कि धनखड़ साहब को कहां छुपाया गया है?
भूपेश बघेल ने बी. सुदर्शन रेड्डी पर लगाए गए नक्सल समर्थक के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि किसी जज के फैसले का मतलब यह नहीं कि वह उस विचारधारा का समर्थक है।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा, अगर कोई उपन्यासकार डाकू पर किताब लिखे या कवि डाकू पर कविता लिखे, तो क्या वह डाकू हो जाता है? रेड्डी ने संवैधानिक दायरे में फैसले लिए। भाजपा उस समय क्यों चुप थी? अगर उन्हें फैसला गलत लगा तो सुप्रीम कोर्ट की बड़ी बेंच में चुनौती क्यों नहीं दी?
बघेल ने गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधते हुए कहा, जब वह गृह मंत्री बन सकते हैं, तो एक रिटायर्ड जज उपराष्ट्रपति क्यों नहीं बन सकता?
उन्होंने कहा, चुनाव आयोग की छवि दुनिया में धूमिल हुई है, चुनाव आयोग ने अपना सम्मान खो दिया है। राहुल गांधी सवाल पूछकर आपको आईना दिखा रहे थे, लेकिन वे उलटे आरोप लगाने लगे। इससे पता चलता है कि आप सत्ता में बैठे लोगों के दबाव में हैं। चुनाव आयोग का भाजपा की ओर झुकाव स्पष्ट है। सभी समझ गए हैं कि यह अब भारत का चुनाव आयोग नहीं रहा, यह भारतीय जनता पार्टी का आयोग बन गया है।
संविधान संशोधन बिल पर टीएमसी और समाजवादी पार्टी के जेपीसी में शामिल नहीं होने के रुख पर भूपेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस का स्टैंड संसदीय दल और हाईकमान तय करेगा। मैं इस पर टिप्पणी करने के लिए अधिकृत नहीं हूं।
अमेरिका की ओर से भारत पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ लगाए जाने पर भूपेश बघेल ने सरकार से सवाल किया कि रूस से तेल खरीद की जरूरत कितनी है और कितना तेल रिफाइन कर यूरोप को बेचा जा रहा है।
उन्होंने कहा, अगर हम अपनी जरूरत के लिए तेल खरीदते, तो टैरिफ नहीं लगता। लेकिन, देश के उद्योगपतियों की कंपनी इसे रिफाइन कर मुनाफा कमा रही है, और टैरिफ का बोझ देश की जनता पर पड़ रहा है।
दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज के घर पर ईडी की छापेमारी पर भूपेश बघेल ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
