द इंडियन व्यू

जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर बीसीसीआई की नजर, सतर्कता से हो रही निगरानी

चोट के चलते भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लंबे वक्त से क्रिकेट से दूर हैं। इस वजह से वह चैंपियंस ट्रॉफी में भी नहीं दिखे थे और न ही आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते दिख रहे हैं। अप्रैल के पहले हफ्ते तक उनके…

Ragwendra P Singh
April 2, 2025
2 min read
जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर बीसीसीआई की नजर, सतर्कता से हो रही निगरानी

चोट के चलते भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह लंबे वक्त से क्रिकेट से दूर हैं। इस वजह से वह चैंपियंस ट्रॉफी में भी नहीं दिखे थे और न ही आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते दिख रहे हैं। अप्रैल के पहले हफ्ते तक उनके पूरी तरह ठीक होने की उम्मीद थी लेकिन अब इसकी संभावना बहुत कम है।

साभार : गूगल

फैंस को अपने पसंदीदा गेंदबाज को फिर से ऐक्शन में देखने के लिए अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। इसकी वजह ये है कि बुमराह की चोट को पहले जितना गंभीर समझा गया था, असल में वह उससे कहीं ज्यादा गंभीर है।

बीसीसीआई की मेडिकल टीम किसी जल्दबाजी में भी नहीं दिखना चाहती क्योंकि वह नहीं चाहेगी कि मैदान पर वापसी के बाद इस स्टार गेंदबाज की दिक्कतें फिर बढ़ जाएं। वैसे अच्छी खबर ये है कि बुमराह ने नेट पर गेंदबाजी शुरू कर दी है लेकिन अभी वह पूरी ताकत और क्षमता से गेंद नहीं फेंक रहे हैं।

फिलहाल, सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में बीसीसीआई की मेडिकल टीम बहुत सावधानी से उनकी निगरानी कर रही है। टीम उनकी क्रिकेट के मैदान पर वापसी को लेकर किसी भी तरह की जल्दबाजी में नहीं है क्योंकि इसके दीर्घकालिक नुकसान हो सकते हैं।

जल्दबाजी हुई तो बुमराह स्ट्रेस फ्रैक्टर का शिकार हो सकते हैं। दरअसल, हड्डी में बहुत ही मामूली क्रैक होने को स्ट्रेस फैक्चर बोलते हैं जो आम तौर पर लगातार दौड़ने, ऊपर-नीचे कूदने की वजह से होता है। बीसीसीआई मेडिकल टीम पूरी तरह मुतमईन हो जाना चाहती है कि बुमराह 100 प्रतिशत फिट हैं और चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं।

एक अंग्रेजी अखबार ने एक सूत्र के हवाले से लिखा है, 'बुमराह की चोट थोड़ी ज्यादा गंभीर है। मेडिकल टीम ये सुनिश्चित करना चाहती है कि वह स्ट्रेस फैक्चर का शिकार न हों।

बुमराह खुद भी बहुत सावधान हैं। वह सेंटर ऑफ एक्सिलेंस में गेंदबाजी कर रहे हैं लेकिन पूरी क्षमता से गेंदबाजी में अभी और समय लग सकता है। इसके लिए कोई निश्चित समयसीमा तय नहीं हुई है लेकिन उम्मीद है कि वह अप्रैल के मध्य तक लौट सकते हैं।'

जसप्रीत बुमराह पिछले साल टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद से ही प्रतिस्पर्धी क्रिकेट नहीं खेलते दिखे हैं। क्रिकेट फैंस उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आईपीएल के ठीक बाद भारत को इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैच खेलने हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मान्यता प्राप्त पत्रकारों को हरा दूरदर्शन मीडिया कप के फाइनल में

दूरदर्शन एकादश ने बुधवार को मान्यताप्राप्त एकादश को पांच रनों से हराकर संतोष सूरी की याद में खेली जा रही इकाना कप मीडिया क्रिकेट प्रतियोगिता के खिताबी दौर में जगह बना ली है। अब दूरदर्शन खिताब के लिए गुरुवार को पिछली विजेता टाइम्स आफ इण्डिया से दो-दो हाथ करेगी।

लखनऊ विश्वविद्यालय ने बरकरार रखी जीत की लय, सेमीफाइनल में एंट्री

मेजबान लखनऊ विश्वविद्यालय ने नार्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी पुरुष क्रिकेट टूर्नामेंट में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली।

स्मैश क्रिकेट क्लब ने टीसीसी को 26 रन से दी शिकस्त

प्लेयर ऑफ द मैच शाहरुख (76) के आतिशी अर्धशतक की बदौलत स्मैश क्रिकेट क्लब ने पांचवीं अधीर दुबे (पूर्व एमएलसी) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में टीसीसी को 26 रन से हराया। डीएवी क्रिकेट मैदान पर स्मैश क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 222 रन का विशाल स्कोर बनाया।

तुषार व तान्या हेमनाथ ने किया उलटफेर, गायत्री- त्रिशा की विजयी शुरुआत, एचएस प्रणय हारे

भारत के तुषार सुवीर और तान्या हेमनाथ ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में वरीय खिलाड़ियों को हराकर उलटफेर किया। वहीं, गत विजेता गायत्री गोपीचंद पी और त्रिशा जॉली ने महिला युगल में शानदार जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया।