बीसीसीआई ने पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं
नई दिल्ली : बीसीसीआई ने सोमवार को 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य, पूर्व क्रिकेटर और कोच संदीप पाटिल को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक तस्वीर साझा की,…

नई दिल्ली : बीसीसीआई ने सोमवार को 1983 विश्व कप विजेता टीम के सदस्य, पूर्व क्रिकेटर और कोच संदीप पाटिल को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक तस्वीर साझा की, जिसमें संदीप पाटिल को 1983 विश्व कप के दौरान उनकी शानदार बल्लेबाजी और बाद में कोच व चयनकर्ता के रूप में उनके योगदान के लिए याद किया गया।
संदीप पाटिल 1983 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। सेमीफाइनल में भारत की इंग्लैंड के खिलाफ जीत में उनकी 32 रन की पारी बेहद अहम रही थी।
18 अगस्त 1956 को मुंबई में जन्मे संदीप पाटिल दाएं हाथ के बल्लेबाज और मध्यम गति के तेज गेंदबाज थे। भारत के लिए उन्होंने 15 जनवरी 1980 को पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू किया था। पूर्व क्रिकेटर का वनडे में डेब्यू 6 दिसंबर 1980 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुआ था। संदीप पाटिल ने 29 टेस्ट में 4 शतक और 7 अर्धशतक लगाते हुए 1,588 रन बनाए और 9 विकेट लिए। वहीं, 45 वनडे में 9 अर्धशतक लगाते हुए 1,005 रन बनाए और 15 विकेट अपने नाम किए।
संदीप पाटिल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी क्रिकेट से जुड़े रहे और कोचिंग की दुनिया में एक्टिव थे। पाटिल 14 नवंबर 1996 को केन्या के कोच बने थे। उनकी कोचिंग में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसे देखते हुए उनके कार्यकाल को बढ़ाकर वनडे विश्व कप 2003 तक किया गया।
2003 विश्व कप में केन्या ने संदीप पाटिल की कोचिंग में शानदार प्रदर्शन किया था। 2003 वनडे विश्व कप, जो साउथ अफ्रीका में खेला गया, उसमें केन्या ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया और अपने क्रिकेट इतिहास में अब तक का एकमात्र सेमीफाइनल खेला।
पाटिल 27 सितंबर 2012 से सितंबर 2016 तक बीसीसीआई चयन समिति के अध्यक्ष रहे थे। उसी दौर में भारत ने 2013 का चैंपियंस ट्रॉफी खिताब जीता था।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
