बीते 12 साल में किसानाें काे आधुनिक तकनीक, ऋण, उचित मूल्य, आय सुरक्षा मिली : पीएम माेदी
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर किसानों के कल्याण के लिए किए गए कार्यों को सराहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को आधुनिक तकनीक, कम ब्याज पर ऋण, फसलों का उचित मूल्य, आय…

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर किसानों के कल्याण के लिए किए गए कार्यों को सराहा है। उन्होंने कहा कि किसानों को आधुनिक तकनीक, कम ब्याज पर ऋण, फसलों का उचित मूल्य, आय सुरक्षा और सौर ऊर्जा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराकर उनकी उत्पादकता और जीवन स्तर को बेहतर बनाने पर सरकार ने लगातार जोर दिया है।
प्रधानमंत्री ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि किसानों का कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है। किसानों को कृषि से जुड़ी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर सरकार का लगातार जोर रहा है। ड्रोन, सॉयल हेल्थ कार्ड और प्राकृतिक खाद से जुड़े अभियानों ने किसानों को फसल की उत्पादकता बढ़ाने में मदद की है।
प्रधानमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में कहा कि खेती सहित अन्य जरूरतों के लिए कम ब्याज पर आसानी से ऋण उपलब्ध कराने में किसान क्रेडिट कार्ड किसानों, पशुपालकों और मछुआरों के लिए बहुत उपयोगी साबित हुआ है। साथ ही ‘बीज से बाजार तक’ की पहल ने उनकी फसलों को उचित मूल्य दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।
एक अन्य पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारे किसान भाई‑बहन देश की अन्न सुरक्षा, पोषण और समृद्धि के आधारस्तंभ हैं। उनके जीवन को आसान बनाने के लिए सरकार कोई कोर‑कसर नहीं छोड़ रही है। पीएम‑किसान सम्मान निधि और फसल बीमा योजना जैसी पहलें उनकी आय की सुरक्षा के साथ‑साथ खेती को अधिक सशक्त बना रही हैं। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि पीएम‑कुसुम योजना से किसानों को सौर ऊर्जा सुलभ हुई है, जिससे खेती का खर्च कम हुआ है और ऊर्जा की उपलब्धता बढ़ी है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली-NCR में सांसों की परीक्षा शुरू: 1 नवंबर से लागू होगा विंटर एक्शन प्लान, अगले 15 दिन होंगे निर्णायक
विंटर एक्शन प्लान के तहत प्रदूषण को कम करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। अगर हवा की गुणवत्ता 'खराब' से 'बहुत खराब' श्रेणी में पहुंचती है, तो ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के तहत सख्ती बढ़ा दी जाएगी। इसके तहत सबसे बड़ा कदम वाहनों पर उठाया जाएगा।
गन्ना-आधारित एथेनॉल पर रोक, मक्का प्रोत्साहन घटा; 2026-27 निविदा में सरकार का बड़ा फैसला
विवेक ओझा नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने एथेनॉल मिश्रण कार्यक्रम में एक बड़ा नीतिगत बदलाव करते हुए 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए गन्ने के रस, चीनी, चीनी सिरप और बी-हैवी मोलासेस से बनने वाले एथेनॉल की खरीद पर रोक लगा दी है।…
विदेशमंत्री ने कोलकाता भगदड़ पर दुख जताया
नई दिल्ली : विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में मची भगदड़ पर गहरा दुख जताया।डॉ जयशंकर ने एक्स पर लिखा, "कोलकाता में मची भगदड़ से गहरा दुख हुआ है।…
ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीद से हटाया टैरिफ, भारत के लिए क्या हैं इसके मायने?
विवेक ओझा नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर लगने वाले टैरिफ से छूट देने का बड़ा फैसला किया है। यह छूट 'लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' के तहत दी…
